Advertisment
कांकेरछत्तीसगढ़

जंगली जानवरों का आतंक, रिहायशी इलाकों में भालू और तेंदुए के हमले बढ़े

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर। जिले में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है. भालू और तेंदुआ लगातार रिहायसी इलाको में पहुंच कर हिंसक होते जा रहे है. तेंदुआ आदमखोर बनता जा रहा है. जो कि वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. रिहायसी इलाको में पहुंच कर लोगो पर हमले कर रहे है.

बीते कुछ दिनों में बच्चों सहित अन्य पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. वहीं जिला मुख्यालय से सटे ग्राम डुमाली में एक साथ 5 तेंदुए नजर आने के बाद विभाग एलर्ट मोड़ पर है. एक ओर जहां आसपास के ग्रामीण दहशत में है, तो वहीं शहर के कुछ लोग रात के वक्त तेंदुआ देखने इस इलाके में घूमकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे है. लोगो की यह लापरवाही किसी बड़ी घटना का कारण ना बन जाये, इसलिए विभाग रात के वक्त पहाड़ी व आसपास के ग्रामीण इलाके में गश्त कर रही है. मार्ग से गुजरने वाले लोगों को समझाइश दी जा रही है. ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो.

इसे भी पढ़ें:  सीएम साय से मिली कथावाचक देवी चित्रलेखा : आध्यात्मिक चेतना के प्रसार और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा पर हुई चर्चा

सतर्क रहने की अपील

विभाग के कर्मचारी सहित खुद डीएफओ आलोक बाजपेयी भी इलाके में गश्त कर टीम का मनोबल बढ़ते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहे है. मार्ग सहित आसपास के इलाके में सूचना बोर्ड भी लगाए गए है, ताकि लोग इस रास्ते से रात के वक्त या अन्य समय में गुजरते वक्त सावधानी बरतें.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles