Advertisment
छत्तीसगढ़

जुए में जप्त 12 लाख को आपस मे बांट लिए पुलिसकर्मी , TI लाईन अटैच और बाकी सस्पेंड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। पुलिस विभाग में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरक्षकों ने जुए से बरामद रकम को थाने में जमा करने के बजाये गबन कर लिया। यह रकम करीब 12 लाख रुपये थी। हालांकि शिकायत के बाद उच्चाधिकारियों ने सख्ती दिखाई और आरोपी जवानों को सस्पेंड कर दिया जबकि थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया।

जानकारी के मुताबिक़ जुआरियो से 12 लाख रुपये की जब्ती की थी। नियमतः यह रकम पंचनामे के साथ थाने में जमा कराई जाने चाहिए थी लेकिन, इस रकम को हवलदार रमेश राठौर, आरक्षक हेमंत राठौर और आरक्षक निराला ने गबन की नियत से अपने पास रख लिया। ये सभी पुलिसकर्मी इस दौरान नियमित गश्त पर निकले हुए थे।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर चाम्पा - इन 206 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 5वी पास भी कर सकते है आवेदन, सैलरी 20 हजार प्रतिमाह

हालांकि इसकी खबर जैसे ही जिले के SSP लाल उमेद सिंह को लगी, उन्होंने सख्ती दिखाई। SSP ने लिखित आदेश जारी करते हुए माना थाने के प्रभारी यमन देवांगन को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि आरोपी हवलदार और आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। SSP के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles