Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़जशपुर

मधुमक्खियों के अटैक से बुरी तरह घायल हो रहे राहगीर, आवागमन भी हो रही बाधित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

 जशपुर। जिले में बगीचा-रौनी मार्ग पर मधुमक्खियों का हमला से आस-पास घंटों तक लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना रहता है. पिछले दिनों अचानक मधुमक्खियों के हमले से छह राहगीर बुरी तरह से घायल हुए, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान पैदल और अन्य वाहनों का आवागमन भी बाधित हो गया था. यहां लंबे समय से पेड़ों पर मधुमक्खियों की मौजूदगी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

रौनी मुख्य मार्ग का रिहायशी इलाके के पेड़ों पर मधुमक्खियों के छत्ते के कारण राहगीरों को हर समय मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. बीते सप्ताह भी यंहा कुपित होकर मधुमक्खियों ने घंटों तक उत्पात मचाया था. जिससे गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया था.

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री साय को करना पड़ा स्कूली बच्चों के सवाल से सामना

यहां के नागरिकों का कहना है कि मुख्य मार्ग के किनारे पेड़ों से मधुमक्खियों के छत्ते हटाने के लिए नगर पंचायत में आवेदन देकर कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन मधुमक्खियों का उत्पात से राहत नहीं मिली है.

बगीचा के वन अधिकारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि यहां रिहायशी इलाके में मधुमक्खियों से राहत दिलाने के लिए यहां के प्रशिक्षित लोगों की टीम बुला कर इस समस्या का निदान किया जाऐगा.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles