Advertisment
Accident

Army की गाड़ी पर चट्टान गिरने से लेफ्टिनेंट कर्नल समेत दो जवान शहीद, तीन अधिकारी घायल !

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लद्दाख में सेना के एक वाहन पर अचानक चट्टान गिरने से देश ने दो वीर सपूतों को खो दिया। इस दुखद हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया, जो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से संबंध रखते थे और वर्तमान में पठानकोट में सेटल थे, वीरगति को प्राप्त हो गए। उनके साथ लांस नायक दफादार दलजीत सिंह ने भी देश की सेवा करते हुए अपने प्राण त्याग दिए। इसके अलावा इस दर्दनाक घटना में तीन अन्य अधिकारी मेजर मयंक शुभम, मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव घायल हुए हैं. जिनका उपचार चल रहा है। सेना और देशवासियों ने इस असामयिक क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर में पैदल जा रहे बुजुर्ग को पिकअप ने कुचला:100 मीटर तक घसीटने से मौत, बाजार से सब्जी लेकर जा रहा था घर

बता दें कि इस हादसे में शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया को उनकी उत्कृष्ट सैन्य सेवाओं के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। वे अपने कौशल, नेतृत्व और साहस के लिए सेना में बेहद सम्मानित थे।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब सेना का काफिला पूर्वी लद्दाख के दुरबुक से चोंगताश की ओर जा रहा था. काफिले में शामिल एक स्कॉर्पियो वाहन अचानक पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान की चपेट में आ गया. यह हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ. चट्टान गिरने से वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से दब गया, जिससे उसमें सवार सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें:  होली मिलन का भांग पीना पड़ा भारी

हादसे की सूचना मिलते ही सेना के जवानों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और पत्थरों व मलबे को हटाकर घायलों को बाहर निकाला. दो सैनिकों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया, जबकि अन्य तीन घायल अधिकारियों को प्राथमिक उपचार के बाद लेह के 153 मिलिट्री अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. वहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

सेना की उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और लद्दाख में तैनात फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने बलिदानियों के परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई है.

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में हाइवा ने बाइक सवारों को रौंदा, मौके पर ही तीनों की मौत

लद्दाख के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल पीएस सिद्धू ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि बलिदान हुए अधिकारी किस राज्य के निवासी थे. सेना की ओर से घटना की जांच की जा रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles