Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव: जिलाध्यक्षों की लिस्ट फाइनल, कई नए चेहरों को मौका!

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट फाइनल हो गई है। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जारी इस प्रक्रिया में अब अंतिम चरण पूरा हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान ने कई जिलों में नए चेहरे सामने लाने का फैसला किया है, जिससे पुराने दावेदारों में हलचल बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्षों के नामों पर मुहर लगाई गई। बैठक में महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस बार पार्टी ने युवाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें:  रावण संवाद के लिए लगाए गए स्काई लिफ्ट के पलटने से राम, लक्ष्मण और हनुमान हुए चोटिल

संगठन सूत्रों के मुताबिक, जिलाध्यक्षों के चयन में सर्वे रिपोर्ट को अहम आधार बनाया गया है। दिल्ली से आई स्पेशल टीम ने पर्यवेक्षकों के साथ मिलकर जिलों में रिपोर्ट तैयार की थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर कई नए नामों को सूची में शामिल किया गया है। अब चयनित जिलाध्यक्षों की दिल्ली में ट्रेनिंग होगी और वे राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles