Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुरक्राइम

बीए फर्स्ट ईयर के छात्र ने पानी टंकी से लगाई छलांग, हुई दर्दनाक मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर के रिवर व्यू कालोनी कोनी की पानी टंकी से एक छात्र ने छलांग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना सोमवार रात 10.15 बजे के बीच की बताई जा रही है। कालोनी वासियों व कोनी पुलिस ने छात्र को उपचार के लिए सिम्स दाखिल कराया लेकिन युवक की मंगलवार को मौत हो गई।

कोनी पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस के अनुसार सोमवार रात 10.30 रिवर व्यू कालोनी के लोगो को तेज आवाज सुनाई दी। लोगों ने घरों से बाहर निकल कर देखा तो पता चला एक छात्र दर्द से कराह रहा था। घायल छात्र सुनील प्रजापति (22) ने पुलिस को बताया कि वह खंडवा मध्यप्रदेश का निवासी है।

यहां बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रहा है। कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि छात्र के परिजन बिलासपुर आने के लिए घर से निकल गए है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि तेज आवाज सुन कर जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो युवक दर्द से कराह कर रहा था। 112 की टीम को घटना के तत्काल बाद सूचना दी गई थी लेकिन वह 40 मिनट बाद पहुंची और रात 11.10 बजे घायल को सिम्स लेकर पहुुंची।

इसे भी पढ़ें:  घर में लगाइए ये पौधे, घर के आसपास भी नहीं भटकेंगे सांप-बिच्छू

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles