Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

कुरदा गांव में गणेश उत्सव पंडाल में उपद्रव, पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा।  कुरदा गांव में गणेश उत्सव पंडाल में शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उपद्रव किया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और गांव की स्थिति को सामान्य कराया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शराब के नशे में बीरेंद्र बंजारे और मंजूलाल मिरी पंडाल में पहुंचे और उपद्रव शुरू कर दिया। दोनों ने पूजा सामग्री और साउंड सिस्टम को तोड़फोड़ कर फेंक दिया।

इतना ही नहीं, समिति सदस्यों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।इसी दौरान समिति के सदस्य अमर दास महंत के पिता राजू महंत से जबरन पैसे और गाड़ी लूटने का भी आरोप सामने आया है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इसे भी पढ़ें:  कुएं में मिली बच्ची की लाश:2 दिन पहले गायब हुई थी 24 दिन की नवजात, परिजन बोले- भूत उठा ले गया होगा

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी असामाजिक तत्वों द्वारा कई मंदिरों में मूर्तियों को खंडित करने की घटनाएं हो चुकी हैं और अब पुनः इस तरह की वारदात हो रही है। लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली इन घटनाओं पर सख्त कार्यवाही की जाए।

घटना की जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुँची और मुख्य दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के हस्तक्षेप और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गांव का माहौल धीरे-धीरे शांत हो गया है। फिलहाल पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें:  कवासी लखमा ने ईवीएम से छेड़छाड़ का जताया संदेह, चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles