Advertisment
छत्तीसगढ़

मंदिर में पुजारी की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस ने जताई रंजिश की आशंका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

तखतपुर. तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई है. रविवार सुबह पुजारी की लाश मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली है. हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, सूरीघाट के पाठ बाबा मंदिर का पूरा मामला है. जहां आज सुबह पुजारी जागेश्वर पाठक की खून से सनी लाश मिली. घटना की सूचना पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची है. पुजारी के सिर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान पाए गए हैं. अज्ञात आरोपी मर्डर की घटना को अंजाम देकर हुए फरार हो गए हैं. पुलिस मामले में आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. वहीं मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंच गई है.

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि यह बहुत ही जघन्य हत्या है. कोई बड़ी रंजिश के चलते वारदात की आशंका है, लेकिन अब तक ऐसी कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं. पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच कर रही है. जल्द ही वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ के बीच जवानों की बिगड़ी तबीयत, 15 को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया अस्पताल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles