Advertisment
छत्तीसगढ़

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड : गिरफ्तारी के 24 घंटे भी नहीं गुज़रे, कोर्ट से सभी अफसरों को मिली ज़मानत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर। बहुचर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोक निर्माण विभाग (PWD) के पांचों अधिकारियों को दंतेवाड़ा न्यायालय से तत्काल जमानत मिल गई। ये वही अफसर हैं, जिनका नाम पत्रकार द्वारा उजागर किए गए सड़क निर्माण घोटाले में सामने आया था।

बुधवार की सुबह, पुलिस ने पत्रकार हत्याकांड में PWD के दो EE, एक SDO और एक अन्य इंजीनियर को गिरफ्तार किया था। ये सभी गंगालूर से नेलसनार तक की सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ियों के मामले में आरोपी बनाए गए थे। पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने इस सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया था।

इसे भी पढ़ें:  थाना प्रभारी राजेंद्र यादव को हार्ट अटैक आने पर हॉस्पिटल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत

इस खुलासे के कुछ दिन बाद ही, 1 जनवरी को मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि सुरेश चंद्राकर नामक ठेकेदार ने अपने गुर्गों के माध्यम से पत्रकार की हत्या करवाई और शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। 3 जनवरी को पत्रकार का शव बरामद हुआ था, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles