Advertisment
Accident

ट्रक ने खड़े कैंटर को मारी टक्कर: बकरीद मनाने जा रहीं 3 महिला समेत 4 की मौत, 2 घंटे तक एक्सप्रेस-वे जाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हरियाणा से बकरीद मनाने शाहजहांपुर-हरदोई जा रहे मजदूर हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार ट्रक ने कैंटर को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में 3 महिलाओं समेत 4 की मौत हो गई। 24 लोग घायल हो गए। 9 की हालत गंभीर है। कैंटर में महिला-पुरुष और बच्चों समेत 37 लोग सवार थे। सभी सोनीपत(हरियाणा) से बकरीद पर शाहजहांपुर और हरदोई आ रहे थे। भीषण हादसा गाजियाबाद में मुरादनगर रेवड़ा-रेवड़ी गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुआ।

टॉयलेट करने सड़क किनारे रुकवाया कैंटर 
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर स्थित ईंट भट्ठे से कैंटर आ रहा था। मुरादनगर रेवड़ा-रेवड़ी गांव के पास मजदूरों ने टॉयलेट करने के लिए कैंटर रुकवाया। 5-10 लोग कैंटर से उतर गए। तभी बागपत की तरफ से आ रहे ट्रक ने कैंटर को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में इरशाद (20) ,नाजुमन (60), सबीना (21) और माया देवी (40) की मौत हो गई। सभी हरदोई के मझला कुमरूआ गांव के थे। घायलों में 17 लोग शाहजहांपुर और 7 लोग हरदोई के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें:  भीषण सड़क हादसा: खाटूश्याम से लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, 7 बच्चे शामिल

दो घंटे तक लगा रहा जाम 
भीषण टक्कर के बाद कैंटर पलट गया। कैंटर में सवार सभी लोग नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस सूचना दी। पुलिस ने क्रेन से कैंटर को सीधा करवाया। सभी घायलों को गाजियाबाद के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने गंभीर घायलों को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद 2 घंटे तक एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा रहा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles