Advertisment
Uncategorized

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी टूरिस्ट बस, 6 की मौत, 17 घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में भीषण हादसा हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिवारों को सूचित किया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए जांच शुरू की है।

दरअसल, लखनऊ के काकौरी निवासी परिवार बच्चे का मुंडन कराने के बाद मथुरा से लखनऊ स्थित घर लौट रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वह फिरोजाबाद के पास पहुंचे थे, तभी चालक को झपकी आई और बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में बस सवार सभी यात्री घायल हो गए। 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, दो ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  दिल दहला देने वाली घटना: चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग, लिफ्ट में 2 दिन तक फंसा रहा

इन्होंने गंवाई जान 
हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हई है। संदीप, उनके पिता पप्पू और मां वीटारा (45) की मौके पर मौत हो गई । जबकि, चंद्रपाल, काजल पत्नी आकाश और प्रांशु (16) ने बाद में दम तोड़ दिया। टेंपो ट्रैवलर से पूरा परिवार मुंडन कराने मथुरा गया था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles