Advertisment
Uncategorized

छठ पूजा के दौरान नदी-तालाब में डूबने से 65 लोगों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिहार में लोकआस्था का महापर्व काफी धूमधाम से मनाया गया. लेकिन इन दो दिनों के भीतर कई लोगों की खुशियां मातम में बदल गयी. छठ पूजा के दौरान नदी-तालाब में डूबने से बिहार के विभिन्न जिलों में 65 लोगों की मौत हो गयी. समस्तीपुर में सबसे अधिक 10 लोगों की नदी में डूबने से जान गयी है. वहीं बेगूसराय और पटना में सात-सात लोगों की मौत हुई है. जबकि पटना में पांच लोग अभी भी लापता हैं. रोहतास में छह लोगों की डूबने से जान चली गयी है. इनमें एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं. गया में तीन, छपरा में दो, भोजपुर में दो, नालंदा में दो, मुजफ्फरपुर में एक और पूर्वी चंपारण में एक की जान गयी है।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसा में 105 मौतें:पूरे देश में कर्फ्यू; 778 भारतीय स्टूडेंट्स को वापस लाया गया

कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में भी 24 की गयी जान

कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में भी छठ पूजा के दौरान डूबने से 24 लोगों की मौत हुई है. इनमें खगड़िया के पांच, भागलपुर के चार, मधेपुरा के तीन, पूर्णिया के तीन, कटिहार के दो, लखीसराय के दो, मुंगेर के दो, सहरसा के एक, बांका के एक और अररिया के एक व्यक्ति शामिल हैं. सारण में भी नाव पलटने से दो युवकों की जान चली गयी. हालांकि 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles