
करवा चौथ आज , सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना
जांजगीर-चांपा : पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं रविवार 20 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इसको लेकर महिलाओं में उत्साह है वहीं करवा चौथ के लिए बाजार भी सज गया है। पर्व को लेकर शनिवार को बाजार गुलजार रहा। महिलाओं ने पूजा सामग्री की खरीददारी की ।
महिलाएं प्रतिवर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को निर्जला करवा चौथ व्रत रखती हैं। इस व्रत में में करवा व चलनी का विशेष महत्व होता है। महिलाएं चलनी से चांद का दीदार कर पारणा करती हैं। इसके लिए बाजार में मिट्टी से बने रंग बिरंगे करवा उपलब्ध है, जिसकी कीमत 50 से लेकर 100 रुपए तक है। इसके साथ ही कांच, सलमा व सितारों से सजी चलनी भी व्रत को खास बनाते हैं।
पर्व को लेकर शनिवार को महिलाओं ने पूजा व अन्य सामग्री की खरीददारी की । सुहागिन महिलाएं रविवार को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। रात में चंद्र देव की पूजा करेंगी और व्रत का पारणा करेंगी ।



