Advertisment
छत्तीसगढ़

अनुकंपा नियुक्त कर्मचारियों को 8 माह से नहीं मिला वेतन, बच्चों की पढ़ाई पर संकट, लेना पड़ रहा कर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति के तहत कार्यरत 22 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पिछले आठ महीने से वेतन के लिए तरस रहे हैं। वेतन न मिलने से कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

जनवरी 2025 में उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने निगम प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अनुकंपा नियुक्त कर्मचारियों का नियमित रूप से वेतन भुगतान किया जाए। लेकिन इसके बावजूद अब तक कर्मचारियों को एक भी महीने का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने की वजह से उन्हें बच्चों की पढ़ाई और घर खर्च चलाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। कई कर्मचारी मानसिक तनाव में जी रहे हैं और सिर्फ आश्वासन से उनका जीवन नहीं चल सकताकर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री को लिखित आवेदन देकर जल्द से जल्द बकाया वेतन भुगतान की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  इंजीनियर की नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख ठगी

फिलहाल निगम प्रशासन ने कर्मचारियों को आश्वासन तो दिया है, लेकिन आठ महीने से वेतन का इंतजार कर रहे कर्मचारी अब धैर्य खोने लगे हैं। सभी की निगाहें शासन से लौटने वाली फाइल पर टिकी हुई हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles