Advertisment
छत्तीसगढ़

खून से लाल हुई जिले की सड़क, ट्रक और बाईक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव। नेशनल हाईवे में स्थित चिचोला-पाटेकोहरा बेरियर के पास बुधवार सुबह एक खड़ी ट्रक से टकराने से एक बाईक में सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 11 से 12 बजे के बीच की है। चिचोला पुलिस मृतकों की शिनाख्ती में जुटी हुई है। डोंगरगढ़ SDOP आशीष कुंजाम ने घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पाटेकोहरा बेरियर से नागपुर दिशा में एक ट्रक सडक़ किनारे खड़ी थी। एक बाईक में सवार तीन युवक सीधे खड़ी ट्रक से टकरा गए। मौके पर एक युवक की मौत हो गई जबकि हादसे में घायल दो युवकों की राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  राजा धर्मेंद्र सिंह पहुंचे अमलडीहा किया कबड्डी प्रतियोगिता का समापन l

बताया जा रहा है कि बाईक की रफ्तार काफी ज्यादा थी संभवत: बाइक चलाने के दौरान सामने खड़ी ट्रक पर नजर नहीं पड़ी। जिसके चलते यह हादसा हुआ।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles