Advertisment
छत्तीसगढ़

बुजुर्गों की हत्या करने में छत्तीसगढ़ देश में सबसे आगे, NCRB की रिपोर्ट में खुलासा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर: राज्य में बुजुर्गों की हत्या के मामले देशभर में सबसे अधिक है। नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ ने वरिष्ठ नागरिकों की हत्या के मामले सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

इसी के साथ 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध दर में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर रहा है। राज्य में यह दर 89.7 (1,798 मामले) रही, जबकि दिल्ली 118.6 मामले प्रति एक लाख वरिष्ठ नागरिकों के साथ पहले स्थान पर है।

एनसीआरबी के मुताबिक वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ में 72 हत्याकांडों में 73 वरिष्ठ नागरिकों की जान गई। औसतन हर महीने छह वृद्धजन की हत्या हुई। इस श्रेणी में छत्तीसगढ़ 3.6 की दर के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश (3.1), मध्यप्रदेश और तमिलनाडु (2.7) रहे, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.2 है।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने की पति की हत्या, दोनों की हुई थी लव मैरिज, जानिए क्या है वारदात की वजह

अपराध में मामूली गिरावट

देशभर में 2023 में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ 27,886 अपराध दर्ज हुए, जो 2022 (28,545 मामले) की तुलना में मामूली कमी है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2021 में 1,408, 2022 में 1,632 और 2023 में 1,798 मामले दर्ज हुए। आंकड़ों के मुताबिक 2023 में छत्तीसगढ़ में इन अपराधों में 2,521 आरोपितों (2,307 पुरुष और 214 महिलाएं) को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 2,457 पर चार्जशीट दायर हुई।

वहीं 235 दोषी करार दिए गए, 45 आरोप मुक्त हुए और 392 बरी कर दिए गए। वर्ष 2023 में कुल 1,520 मामलों की सुनवाई शुरू हुई, जबकि पिछले वर्षों से लंबित 5,032 मामले अदालतों में लंबित हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारत- न्यूजीलैंड रायपुर टी-20: राजधानी पहुंची दोनों टीमें, लग्जरी बसों से हुईं होटल रवाना

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles