Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता सुसाइड मामले में हुई गिरफ्तारी, तीन सूदखोर अरेस्ट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। जिले में बीते दिनों कांग्रेस नेता ने परिवार समेत आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के पीछे सूदखोरों से कर्ज लेने की आशंका जताई जा रही थी. वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद जिले से एक अन्य व्यक्ति ने सूदखोरों से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने सूदखोरों पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें, कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपनी पत्नी और दो जवान बेटों के 30 अगस्त की रात साथ जहर खा लिया, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई. इस मामले को लेकर जिले में सुदखोरी की चर्चा तेज हो गई थी. मामले में पुलिस की जांच जारी ही थी, कि जांजगिर कोतवाली पुलिस थाने में सुदखोरी से एक पीड़ित व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने जिले में सूदखोरों पर कार्रवाई तेज कर दी है.जानकारी के अनुसार, आशीष कुमार यादव ने जांजगीर कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि जरूरत पड़ने पर उसके पिता ने सूदखोरों से कर्ज लिया था. लेकिन कर्ज चुकाने के बाद भी ब्याज के ऊपर ब्याज वसूली के लिए आरोपी ओंकार राठौर, सुभाष राठौर और शिव शंकर राठौर लगातार उसके दादा का घर बेंचने की धमकी दे रहे हैं

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, ड्यूटी पर लौट रहे CRPF जवान की मौत

आशीष ने अपनी शिकायत में सूदखोरों पर आरोप लगाते हुए लिखा कि उसके पिता ने एक साल पहले 5 लाख रूपये उधार लिए, जिसे किस्त-किस्त में उन्होंने लौटा दिया है. लेकिन आरोपियों ने पैसा वापसी के बाद भी 10 लाख रूपये बाकी होना बता कर दादा के घर को बेंचने के लिए पावर ऑफ अटर्नी देने के लिए दबाव बनाने रहे हैं. इसके अलावा सूदखोरों ने 20 अगस्त 2024 को आशीष को जबरन अपने साथ ले जाकर बीमारी दादा-दादी के इलाज के लिए पैसा उधार लेने का फर्जी चेक बनवाया और नोटरी भी करा ली. वहीं एक महीने में चेक-कैश कराने का समय तय कर दिया और पैसा नहीं मिलने पर घर बेंचने की भी धमकी दी. इस मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें:  19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles