Advertisment
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, ड्यूटी पर लौट रहे CRPF जवान की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी.हादसे में एक CRPF जवान की मौत हो गई. वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के हरदीबाजार के जोरहाडबरी निवासी मनीष कुमार आदिले CRPF के जवान थे. उनकी पोस्टिंग श्रीनगर में थी. पिछले दिनों वो छुट्टियों पर घर आए थे. उनका एक मकान बिलासपुर में भी है, जहां उनका परिवार रहता है.17 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती पर्व मनाने के लिए वो अपने गांव गए थे. उनके साथ उनका दोस्त उदय पाल भी था. गुरुवार तड़के दोनों बाइक में सवार होकर बिलासपुर आ रहे थे.

इसे भी पढ़ें:  अंबिकापुर में सड़क हादसा...2 भाइयों समेत 3 की मौत:खड़े ट्रक से जा टकराए बाइक सवार;तीनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था

करीब तीन बजे कोरबा से लौटते बाइक सवार दोनों तोरवा स्थित लालखदान ओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे. उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक से उछलकर दोनों गिर गए, जिससे मनीष के सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं, उसका दोस्त उदय पाल भी बुरी तरह से घायल हो गया. राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भेजा, और उदय पाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इसे भी पढ़ें:  9 लाख की शराब और कार जब्त, नाकेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

सिविल लाइन थाना इलाके में एक और भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार में चालक कार ने नियंत्रण खो दिया. इसके बाद कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में बलेनो चालक की मौत हो गई. कार में सवार दूसरा युवक घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. घटना शुक्रवार की रात सर्किट हाउस रोड पर हुआ है. पुलिस हादसे की कारणों की जांच करेगी.

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड में रहने वाला करने वाला मेहुल कौशिक अपने दोस्त की कार मांगकर घूमने गया था. उसके घर में किराए पर रहने वाला भावेश श्याम नामक युवक भी साथ मे था. बीते देर रात दोनों बलेनो कार से घर वापस कुदुदंड लौट रहे थे, इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, कार की रफ्तार इतनी तेज थी, कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक कार में बुरी तरह फंस गए. राहगीरों ने घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर मंगाकर कार को काटा, और दोनों युवकों को बाहर निकाला, हादसे में मेहुल कौशिक की मौत हो गई, वहीं घायल भावेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- विधवा बहू के पुनर्विवाह करने तक भरण- पोषण करेगा ससुर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles