Advertisment
महाकुंभ 2025

महाकुंभ जाने वालों सावधान ! मेला क्षेत्र में अब नहीं कर सकेंगे ये काम, सख्त हुआ प्रशासन, किए गए ये 5 बड़े बदलाव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

Mahakumbh 2025. महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद प्रशासन ने 5 बड़े बदलाव किए हैं. ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और अव्यवस्था से बचा जा सके. इन बदलावों में वाहन प्रवेश पर बैन, वीवीआईपी पास रद्द करने, ट्रैफिक व्यवस्था जैसे कदम उठाए गए हैं.

ये हैं 5 बदलाव-

  • मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित – किसी भी वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं.
  • VVIP पास रद्द – विशेष पास के जरिए वाहन प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित.
  • वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था – सुगम आवागमन के लिए मार्गों को एकतरफा किया गया.
  • सीमा पर वाहनों की रोक – जिले में आने वाले वाहनों को सीमाओं पर रोका जा रहा.
  • 4 फरवरी तक सख्त प्रतिबंध – भीड़ नियंत्रण के लिए सख्त नियम लागू.
इसे भी पढ़ें:  संगम तट पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

मंगलवार रात मची थी भगदड़

बता दें कि महाकुंभ क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 2 बजे अचानक भगदड़ मच गई थी. जिसमें 30 लोगों की मृत्यु हुई है. 36 घायलों का प्रयागराज में उपचार चल रहा है. शेष घायलों को उनके परिवार से सदस्य लेकर चले गए हैं. मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है. अभी भी मेला क्षेत्र में कई लोग स्वजनों को खोज रहे हैं. जिनका कोई पता नहीं चल रहा है. प्रशासन लगातार राहत बचाव कार्य चला रहा है. मौके पर भारी पुलिस और सुरक्षा बल तैनात है. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर तैनात है. घटना में घायल हुए लोगों का अलग-अलग अस्पताल में एडमिट किया गया.

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ मेले में फिर लगी आग: कई पंडाल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, किसी भी तरह की जनहानि नहीं

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles