Advertisment
महाकुंभ 2025

हाल बेहाल है! बनारस में मौजूद 20 लाख श्रद्धालु, ट्रेन रद्द होने से 5 लाख यात्री फंसे, प्रशासन के हाथ-पांव फूले

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

Mahakumbh 2025. महाकुंभ में स्नान के बाद प्रयागराज से लोग बनारस आ रहे हैं. संगम नगरी से निकलते ही लोगों की प्राथमिकता बनारस या अयोध्या है. इसके बाद मिर्जापुर. हालांकि इन तीनों देवस्थानों में सबसे ज्यादा भीड़ बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी (बनारस) में जुट रही है. यहां पर बाबा के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में भक्त आ रहे हैं. आलम ये है कि काशी की गलियां भी खचाखच भरी हुई हैं. रेल परिवहन के लिहाज से भी लोग प्रयागराज से बनारस आ रहे हैं. कई लोग यहीं से ट्रेन पकड़ रहे हैं. लेकिन मंगलवार रात संगम क्षेत्र में मची भगदड़ के चलते लाखों यात्री बनारस में ही फंस गए हैं.

जानकारी के मुताबिक वाराणसी में इस समय 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद हैं. वहीं कई ट्रेनों के रद्द होने से 5 लाख से ज्यादा यात्री फंस गए हैं. इसके अलावा ट्रेनों में जगह नहीं मिलने की वजह से करीब ढाई लाख लोगों की यात्रा टल गई है. बनारस कैंट रेलवे स्टेशन पर ढाई लाख से ज्यादा यात्री मौजूद हैं. रेलवे प्रशासन ने इन्हें होल्डिंग एरिया में रोका है. भगदड़ के बाद कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. 29 जनवरी को ये ट्रेनें वाराणसी रेलवे स्टेशन नहीं पहुंची. इस वजह से हजारों लोग अपने गंतव्य के लिए रवाना नहीं हो पाए.

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ मेले में फिर लगी आग: कई पंडाल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, किसी भी तरह की जनहानि नहीं

ये ट्रेनें हुई रद्द

पहले बनारस से चलने वाली 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस रद्द हुई. फिर बलिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस, गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस, 05004 गोरखपुर-झूसी कुम्भ विशेष,।05183 गोरखपुर-झूसी कुम्भ विशेष, 05179 गोरखपुर-झूंसी कुम्भ विशेष, 05187 गोरखपुर-झूसी कुम्भ विशेष, 05193 गोरखपुर-झूसी कुम्भ विशेष, गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग कुम्भ स्पेशल ट्रेन रद्द हुई. जिसके चलते लाखों की संख्या में यात्री यहां पर फंसे हुए हैं.

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 5 किलोमीटर लंबी लाइन

वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज से लौट रहे ज्यादातर श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. बता दें कि प्रयागराज से तीन प्रमुख धार्मिक स्थल हैं जहां लोग जा रहे हैं. जिसमें सबसे पहले बनारस, फिर अयोध्या और मिर्जापुर (मां विंध्यवासिनी, शक्तिपीठ) है. सबसे ज्यादा लोग काशी ही पहुंच रहे हैं. यहां पर मंदिर दर्शन के लिए करीब 5 किलोमीटर की लंबी लाइन लगी हुई है. चाहे वो गोदौलिया चौक हो, दशाश्वमेध घाट हो या गंगाद्वार, सभी जगह लंबी लाइन लगी हुई है. मंदिर में ज्यादा भीड़ हो रही है.

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने महाकुंभ भगदड़ मामले की सुनवाई करने से किया इंकार, याचिकाकर्ता को दी ये सलाह…

रात 1 बजे तक खुले रहे पट

जानकारी के मुताबिक अत्याधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की वजह से बुधवार रात 1 बजे तक मंदिर का पट खुला रखना पड़ा. रोजाना शयन आरती के बाद मंदिर के पट 11.00-11.30 तक बंद हो जाते हैं. लेकिन ज्यादा भीड़ की वजह से बुधवार को पट रात 1 बजे तक खोले रखना पड़ा. मंदिर प्रशासन की मानें तो पट बंद होने तक 5 लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया. इसके बाद डेढ़ घंटे के लिए पट बंद किए गए और फिर बाबा की मंगला आरती हुई जिसके बाद दर्शन फिर से शुरु कर दिया गया.

18 दिन में 68 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से जारी 11 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक के आंकड़ों के मुताबिक-

  • 11 जनवरी को 1,42,653 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 12 जनवरी को 3,19,381 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 13 जनवरी को 3,42,646 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 14 जनवरी को 3,61,275 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 15 जनवरी को 4,53,161 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 16 जनवरी को 3,25,737 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 17 जनवरी को 2,64,436 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 18 जनवरी को 2,41,251 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 19 जनवरी को 2,74,630 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 20 जनवरी को 2,51,693 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 21 जनवरी को 2,82,044 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 22 जनवरी को 3,78,821 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 23 जनवरी को 4,11,999 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 24 जनवरी को 4,27,882 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 25 जनवरी को 5,73,810 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 26 जनवरी को 5,57,669 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 27 जनवरी को 6,55,878 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
  • 28 जनवरी को 5,83,251 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.
इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ में बम है…. सफाईकर्मी को मिली मेले को उड़ाने की धमकी ,सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

5 फरवरी तक बंद किए गए सभी स्कूल

बनारस में भीड़ को देखते हुए यहां पर स्कूलों को बंद कर दिया गया है. 25 जनवरी को जारी आदेश के अनुसार जनपद वाराणसी में आवागमन और यातायात को सुगम बनाने के दृष्टिगत 27.01.2025 से 05.02.2025 तक जनपद वाराणसी के नगर क्षेत्र में अवस्थित समस्त कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय (क्रमशः राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड और अन्य समस्त बोर्ड) में अध्ययनरत छात्रो के लिए शिक्षण कार्य आनलाईन माध्यम से संचालित होंगे और छात्र-छात्राए अपने-अपने घर से उक्त तिथियों में पठन-पाठन का कार्य करेंगे.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles