Advertisment
नई दिल्ली

‘ये लोग दिल्ली को यूपी-बिहार बना देंगे…,’ अरविंद केजरीवाल ने कहा कुछ ऐसा कि बवाल मचना तय

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अगले वर्ष दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनावी मोड में आ गए हैं। अरविंद केजरीवाल अपने खोए हुए जनाधार का भरोसा जीतने के लिए लगातार पदयात्रा कर रहे हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने 4 नवंबर 2024 को दिल्ली के मॉडल टाउन में पदयात्रा की।

इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 6 महीने से बीजेपी ने दिल्ली के काम को केवल रोका है, लेकिन जैसे ही मैं जेल से बाहर आया सभी काम किए। दिल्ली के सातों सांसद बीजेपी के हैं। वह भी कोई काम नहीं करते। अगर आपने गलती से बीजेपी को वोट दिया तो यह दिल्ली को यूपी और बिहार बना देंगे। इन्होंने यूपी और बिहार का बेड़ा गर्क कर दिया है।

 

इसे भी पढ़ें:  भारत ने स्वदेशी हाइपरसोनिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण, 1500 किमी से ज्यादा रेंज, इसे रोक पाना असंभव

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती की दिल्लीवालों के काम हों। केंद्र सरकार दिल्ली में बैठी है। उनके पास अथाह पैसा है लेकिन कोई एक काम बता दो जो बीजेपी ने किया हो। बीजेपी चाहती तो दिल्ली को स्वर्ग बना देती लेकिन उन्होंने कोई भी काम नहीं किया।

‘माताओं-बहनों के अकाउंट में जल्द 1000-1000 रुपये’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “6 महीने मैं जेल में रहा उस समय एलजी राज चला रहे थे। अगर बीजेपी और एलजी चाहते तो 6 महीने में आपके लिए अच्छा काम भी कर सकते थे लेकिन इन्होंने आपके काम रोकने के अलावा कुछ नहीं किया। अब चिंता मत करना मैं आ गया हूं. आपकी सड़कें बननी शुरू हो गईं, सीवर की सफाई शुरू होने जा रही है, जहां जहां गंदा पानी आता था वहां साफ पानी आने लगा है। माताओं-बहनों के अकाउंट में बहुत जल्द 1000-1000 रुपये देने का इंतज़ाम कर रहा हूं।

इसे भी पढ़ें:  साइबर ठगों से निपटने के लिए मोदी सरकार तैयार करेगी Cyber Commando की फौज, जानिए क्या है प्लान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles