Advertisment
Uncategorized

यौन क्षमता बढ़ाने युवक ने वियाग्रा का लिया ओवरडोज, नाबालिग से संबंध बनाने के दौरान ही हो गई मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र के मुंबई से हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां एक होटल में युवक ने यौन क्षमता बढ़ाने वियाग्रा का ओवरडोज ले लिया। इसके बाद नाबालिग से सेक्स करने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर शख्स की मौत का कारण वियाग्रा का ओवरडोज हो सकता है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक सूरत की एक हीरा पॉलिशिंग कंपनी में काम करता था। फिलहाल मुंबई पुलिस (mumbai police) ने नाबालिग की मां के बयान के आधार पर मृतक पर POCSOA (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम), जालसाजी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  निर्दलीय प्रत्याशी ने SDM को मारा थप्पड़, वोटिंग के दौरान इस बात से नाराज

पुलिस अधिकारियों को संदेह है कि मौत का कारण वियाग्रा यानी सेक्शुअल एनहेंसमेंट (यौन वर्धक)सप्लीमेंट का ओवरडोज हो सकता है, जिसे मृत शख्स ने खाया था। मृतक होटल के कमरे में एक नाबालिग लड़की के साथ था और उसने मरने से पहले कथित तौर पर नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया था।

उन्होंने 2 नवंबर शनिवार दोपहर करीब 4 बजे होटल में चेक इन किया था और होटल अधिकारियों को बताया था कि नाबालिग उनकी बेटी है। उसने यह दिखाने के लिए नाबालिग का फर्जी आधार कार्ड भी बनाया था।

मुंबई घुमाने के बहाने नाबालिग को लाया था साथ

पुलिस के मुताबिक नाबालिग और मृतक गुजरात के सूरत में एक दूसरे के पड़ोस में रहते थे। नाबालिग के पिता पैरालाइज्ड हैं और मृतक उसका दोस्त था जो नाबालिग के पिता के इलाज के साथ-साथ घरेलू खर्च में भी परिवार की मदद कर रहा था। इधर, मृतक का अपना एक परिवार सूरत में भी है। शनिवार को वह नाबालिग बच्ची को मुंबई घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गया थ। वे सुबह सूरत से निकले और दोपहर 3:30 बजे तक मुंबई पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें:  मूलवासी बचाओ मंच एक साल के लिए विधि विरुद्ध संगठन घोषित, सरकार का बड़ा एक्शन

पुलिस ने आगे बताया कि फिर वे दक्षिण मुंबई के डीबी मार्ग इलाके में चले गए, जहां उन्होंने शाम 4 बजे नाबालिग के जाली आधार कार्ड के साथ होटल में चेक इन किया। कथित तौर पर उस व्यक्ति ने नाबालिग के साथ संबंध बनाने के बाद मारपीट भी की और उसके कुछ समय बाद वह खुद बेहोश होकर गिर पड़ा। नाबालिग ने होटल अधिकारियों को सूचित किया जिन्होंने डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों को सूचित किया।

मिले सेक्शुअल एनहेंसमेंट (यौन वर्धक) सप्लीमेंट के सबूत

अधिकारियों को कमरे में कुछ सबूत मिले जो मृतक द्वारा कमरे में इस्तेमाल किए गए कुछ सेक्शुअल एनहेंसमेंट (यौन वर्धक) सप्लीमेंट  के सेवन की ओर इशारा करते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका, इसलिए विसरा संरक्षित कर लिया गया है और मौत के कारण के बारे में आगे के विश्लेषण के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  AC काम नहीं करने पर यात्री ने की शिकायत, कुछ ना होने पर गुस्से में खींची चेन, फिर RPF ने जो किया वो वायरल हो गया​

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles