Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सड़क किनारे मिली महिला की अर्धनग्न लाश:दुष्कर्म कर हत्या की आशंका,प्राइवेट पार्ट में मिले लकड़ी के टुकड़े; झाड़ियों में फेंका शव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में महिला का शव घर से एक किलोमीटर की दूरी पर झाड़ियों में मिला है। महिला का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ था। प्राइवेट पार्ट में लड़की के टुकड़े मिले हैं। महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की उम्र 55 साल के करीब है। मामले में एक संदेही को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम।

शाम को घर से निकली थी महिला

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब 7 से 8 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी थी। परिजनों का कहना है कि पहले कही चली जाती थी तो समय पर घर लौट आती थी, इस वजह से खोजबीन नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें:  डाइट में पदस्थ व्याख्याता ने किया सुसाइड का प्रयास, प्राचार्य और सहकर्मियों पर लगाया प्रताड़ना का गंभीर आरोप

अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था शव

अकलतरा पुलिस ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिली की सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव पड़ा हुआ है। अधेड़ महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े मिले हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पुलिस ने बताया कि आशंका है कि पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा की महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर के ओशियन डिफेंस अकादमी के पास आधी रात चली गोली, कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल

हिरासत में एक संदेही

घटनास्थल पर SP विवेक शुक्ला पहुंचे हुए थे। उन्होंने FSL टीम को बारीकी से जांच करने कहा है। वहीं अकलतरा पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles