Advertisment
Uncategorized

शादी के तीसरे दिन ही पति के खिलाफ थाने पहुंच गई दुल्हन, बोलीं- मैं उसके साथ एक पल भी नहीं रह सकती, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
बिहार के आरा (भोजपुर) जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन थाने पहुंची और पति के साथ रहने से इंकार। नई-नवेली दुल्हन की बातों को सुनकर पहले तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद पति के साथ नहीं रहने का कारण पूछा। नवविवाहिता का जवाब सुनने के बाद पुलिस भी शॉक्ड हो गई। दुल्हन ने कहा कि उसे लड़का पसंद नहीं है और उसे जबरदस्ती शादी के लिए मजबूर किया गया था। मैं उसके साथ नहीं रहूंगी। पूरा मामला आरा (भोजपुर) जिले के बिहिया की है।

17 जुलाई को महिला की शादी पटना के युवक के साथ हुई थी।  शादी के तीसरे दुल्हन ने पति को रिजेक्ट कर दिया। नई नवेली दुल्हन शादी के सिर्फ तीन दिन बाद ही थाने पहुंच गई और पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि उसे लड़का पसंद नहीं है और उसे जबर्दस्ती शादी के लिए मजबूर किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, शव लेकर पहुंचे परिजन, थाने में बवाल

नई-नवेली दुल्हन की बातों को सुनकर पहले तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उन्होंने दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो अपनी जिद पर अड़ी रही। दुल्हन के परिजनों ने भी उसे बहुत समझाया कि अब शादी हो चुकी है और घर की इज्जत का भी सवाल है। लेकिन दुल्हन ने साफ शब्दों में कह दिया कि वो किसी कीमत पर पति के साथ नहीं रह सकती। जब ये सबकुछ चल रहा था तब, थाने में दुल्हन का पति और दोनों पक्षों के लोग भी मौजूद थे। सभी लोग हैरान थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर करें तो क्या करें। लोगों का कहना है कि शादी को अभी तीन दिन ही हुए हैं और इतनी जल्दी ऐसा कैसे हो गया। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारी बारिश से 7 मंजिला इमारत गिरी, 5 लोगों की मौत

शादी के तीसरे दिन ससुराल से सीधे थाने पहुंच गई

दुल्हन के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही वो ससुराल में खुश नहीं थी। तीसरे दिन वो अचानक से अपना घर-बार छोड़कर थाने चली गई। थाने में उसने पुलिस को बताया कि उसे उसका पति पसंद नहीं है और उसे जबर्दस्ती इस शादी के लिए मजबूर किया गया था।

मर्जी के खिलाफ मेरी शादी हुई

दुल्हन ने कहा, ‘मुझे पति पसंद नहीं है। किसी भी कीमत पर अब उसके साथ नहीं रहूंगी।’ उसने आगे कहा कि वो अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी लेकिन घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर जबर्दस्ती उसकी शादी कर दी। इसलिए वो अब इस शादी से अलग होना चाहती है और अपने फैसले पर अडिग रहेगी। फिर शादी का सारा सामान लेकर अपने मायके लौट आई। उधर, दूल्हा और उसके परिवार वाले भी पटना वापस लौट गए।

इसे भी पढ़ें:  बिहार के कोसी और गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर,13 जिलों में बाढ़ का अलर्ट, 56 साल बाद दिखा ऐसा रौद्र रूप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles