Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को जगह नहीं:दिल्ली पहुंचे नेताओं में उदासी, किसी के पास नहीं आया कॉल; अब राज्यमंत्री बनने की आस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जी भाई साहब, किसी के पास फोन आया क्या? नहीं किसी के पास फोन नहीं आया! कोई माहौल नहीं है, यहां से किसी को नहीं बना रहे लगता है… दिल्ली में छत्तीसगढ़ भवन के भीतर भाजपा के 2 बड़े नेताओं के बीच की बातचीत में कुछ ऐसा ही कहा गया।

चर्चा थी कि छत्तीसगढ़ से किसी को मंत्री पद मिल सकता है, मगर अब ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा। जिन नेताओं को मंत्री पद दिया जाना है उन्हें फोन कॉल आ चुके हैं , नेताओं को मोदी ने चाय पर भी बुलाया है, मगर छत्तीसगढ़ से किसी को बुलावा नहीं आया।

नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे। दिल्ली में डेरा जमाए हुए छत्तीसगढ़ के नेता अब शपथ ग्रहण की व्यवस्था जमाने में लगे हुए हैं।

डिनर टेबल पर मुखमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल में राजनीतिक चर्चा चलती रही।
डिनर टेबल पर मुखमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल में राजनीतिक चर्चा चलती रही।

छत्तीसगढ़ भवन में ऐसा है माहौल

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलियों को दी बड़ी गारंटी, कहा- 120 दिन के अंदर कर देंगे पुर्नवास, सम्मानजनक जीवन मिलेगा

तीन दिनों से छत्तीसगढ़ के कुछ नेता दिल्ली में डेरा जमाए हुए थे। नव निर्वाचित तमाम सांसद दिल्ली पहुंचे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, अधिकांश विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री भी वहां पहुंच चुके हैं। छत्तीसगढ़ भवन में दो दिनों से लगातार बैठकर हो रही थी। कई तरह की सियासी चर्चाएं हो रही थी

रविवार सुबह 9 बजे के बाद सारा जोश ठंडा होता चला गया। कोई कमरे से नहीं निकला तो कोई नेता बस उदासी में अखबार पढ़ता रहा। एक दूसरे से इधर-उधर की बातें हो रही हैं। सभी के चेहरों पर इस बात की उदासी है कि छत्तीसगढ़ से फिलहाल किसी को मंत्री नहीं बनाया जा रहा।

इसे भी पढ़ें:  आज भी रायपुर से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट रद्द, यात्री 24 घंटे से कर रहे फ्लाइट का इंतजार, काउंटर पर जमकर हंगामा

चाय नाश्ते का दौर चल रहा है और शाम को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दर्शक दीर्घा में बैठने को लेकर बातचीत हो रही है। सूत्रों ने बताया कि, राष्ट्रपति भवन में एंट्री विशेष पास के जरिए दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं को पास नहीं मिले हैं, पास लेने के लिए लगातार नेता इधर-उधर फोन लगाकर जुगाड़ कर रहे हैं।

किसे क्या जिम्मा मिलेगा इसकी बातें प्रदेश के नेताओं में होती रही।
किसे क्या जिम्मा मिलेगा इसकी बातें प्रदेश के नेताओं में होती रही।

तो अब आगे क्या होगा

छत्तीसगढ़ के सीनियर नेताओं को जाति समीकरणों का ध्यान रखते हुए राज्य मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। इससे पहले भी नरेंद्र मोदी कैबिनेट में विष्णुदेव साय, रेणुका सिंह जैसे नेता छत्तीसगढ़ से थे, जो कि राज्य मंत्री के पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य मंत्री का पद छत्तीसगढ़ के नेताओं को दिया जा सकता है इनमें बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, संतोष पांडे जैसे नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी-बेटी की हत्या कर दी; बीवी के कैरेक्टर पर शक करता था

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles