
जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी करते महिला समेत 3 गिरफ्तार:दूसरे केस में नशीली टैबलेट और सीरप के साथ 3 आरोपियों को दबोचा
जांजगीर-चांपा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में नशीली टैबलेट, कोडीन कप शीरप और मादक पदार्थ गांजा के साथ बिक्री करते 1 महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा मोड़ के पास आरोपी अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। आरोपी राकेश कुमार यादव (20) और अजय सिंह (49) के कब्जे से 1342 नग टैबलेट और बाइक जब्त की है। टैबलेट की कीमत 3220 रुपए है।

कोडीन युक्त सीरप बेच रहे थे आरोपी
सारागांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे में मोटर साइकिल में रखकर नशीली कोडीन युक्त ओनरेक्स कप सीरप बिक्री किए जाने की सूचना पर रेड मारी गई। जिसमें पूर्व में 2 आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेज गया है। वहीं एक आरोपी भीमेश्वर यादव (22) फरार चल रहा था, जिसे उसके गांव कांदानारा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
90 हजार के गांजे के साथ पकड़ाए
तीसरा मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग स्थल पर एक महिला और दो पुरुष के बैग में गांजा भरकर रखे होने की सूचना मिली। तीनों को पकड़ कर तलाशी लेने पर 10 किलो 456 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

जब्त गांजे की कीमत 90 हजार रुपए हैं। गांजे को आरोपी दिलीप भोई (33) ओडिशा से लेकर बिक्री के लिए जांजगीर-चांपा जिला पहुंचा हुआ था। वहीं महिला मोंगरा बाई केवट (33), सम्पत कुमार सूर्यवंशी (31) गिरफ्तार किया गया है।



