Advertisment
गरियाबंदक्राइमछत्तीसगढ़

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर लगाया लाश को ठिकाने, ससुराल वालों को कर रही थी गुमराह, ऐसे हुआ करतूत का खुलासा…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

 गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र में पत्नी के अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का मामला सामने आया है. पति की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के बाद पत्नी अपने ससुरालवालों को गुमराह कर रही थी. मामले में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में पत्नी और उसके प्रेमी का कारनामा उजागर हो गया. अब पत्नी जहां जेल में सलाखों के पीछे है, तो वहीं उसका प्रेमी फरार है.

ढोल सराई निवासी 33 वर्षीय रोहित मरकाम का साल भर पहले पेंड्रा के समारी बाई से विवाह हुआ था. पत्नी घर की इकलौती बेटी थी. ससुर नहीं होने की वजह से रोहित अपने ससुराल में घरजमाई बन कर रहता था. अगस्त महीने में नवाखाई के दौरान जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो पिता पुनीत राम ने बहू से जानकारी ली. बहू ने पति के कमाने के लिए आंध्रप्रदेश जाने की बात कहते हुए गुमराह किया. लेकिन पिता का मन नहीं मान रहा था.

इसे भी पढ़ें:  बड़ा चोर गिरोह पकड़ा गया : 52 लाख के जेवरात और नगद बरामद

आखिरकार गांव वालों से रायशुमारी के बाद दो दिन पहले उसने शोभा पुलिस में बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी. पुलिस ने जब पतासाजी शुरू की तो पत्नी समारी बाई के जवाब से कई सवाल खड़े होने लगे. इस पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल हत्या की बात बताई, बल्कि वह स्थान भी बताया, जहां लाश को ठिकाने लगाया गया था.

सुमारी बाई ने पहले पेंड्रा में घर के पीछे का स्थान दिखाया, जहां शव को पहले दफनाया था, फिर उसके बाद उसने 20 किमी दूर नेशनल हाइवे पर पड़ने वाले नाला का वह स्थान भी दिखाया, जहां उसने अपने आशिक के साथ मिल सप्ताह भर पहले लाश को दूसरी बार ठिकाने लगाया था. मैनपुर तहसीलदार रमाकांत केवर्त और बीएमओ गजेंद्र नेगी को लेकर पुलिस ने मौके से शव खनन के बाद बिसरा को सुरक्षित रखकर शव का परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया.

इसे भी पढ़ें:  3 बांग्लादेशी भाइयों के फेक डॉक्यूमेंट बनाने वाला अरेस्ट:रायपुर में चला रहा था रैकेट, अवैध तरीके से विदेश भेजने में करता था मदद

एसडीओपी बाजी लाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने 15 जुलाई को पति की हत्या करना बताया है. लोहे के रॉड से शरीर व सिर में कई जगह वार किया गया था. पुलिस पूछताछ में बताया गया कि प्रेमी के साथ अवैध संबंध की जानकारी लगी तो उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की. महिला को पुलिस हिरासत में ले लिया है. आरोपी प्रेमी फरार है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles