
रायपुर में 3 बांग्लादेशी भाइयों के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले कम्प्यूटर सेंटर संचालक मोहम्मद आरिफ को टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। एक और फरार आरोपी शेख अली की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला कि, मोहम्मद आरिफ ने कई लोगों के फर्जी वोटर आईडी कार्ड, अंकसूची और फोटो पहचान पत्र बनाए थे।
जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद आरिफ और शेख अली संगठित रैकेट बनाकर फर्जी दस्तावेज बनाते थे। गलत तरीके से लोगों को देश के बाहर भेजने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि, जांच के दौरान कम्प्यूटर में संदिग्ध कंटेंट भी मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है।
फर्जी दस्तावेज बनाने का चल रहा रैकेट
मोहम्मद आरिफ और शेख अली संगठित रैकेट बनाकर फर्जी दस्तावेज बनाते हैं। लोगों को देश के बाहर भेजते हैं। संदिग्धों की अन्य अवैधानिक गतिविधियों के संबंध में जांच की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पिता शमसुद्दीन, मां रशीदा, भाई अजगर, बहन सुरैया, इस्माइल की पत्नी यास्मीन और 2 बेटियां बांग्लादेश में हैं।



