Advertisment
अंबिकापुरछत्तीसगढ़

अजीबो-गरीब मामला : मुर्गा चोरी की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचा बुजुर्ग, जानिए क्या है पूरा मामला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम लमगांव से एक अनोखी चोरी की घटना सामने आई है. यहां रहने वाले बुजुर्ग फहीमुदिन ने अपने खास मुर्गे की चोरी से दुखी होकर एसपी ऑफिस पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है. फहीमुदिन ने अपने पड़ोसी और ग्राम सचिव ताज अहमद पर मुर्गा चोरी करने का आरोप लगाया है. इस चोरी के पीछे जमीन विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है.

बुजुर्ग फहीमुदिन ने बताया कि उनके और ताज अहमद के बीच जमीन विवाद कोर्ट में चल रहा है. इसी रंजिश के चलते ताज अहमद ने उनके घर की कच्ची छत तोड़कर उनका 4 साल पुराना खास मुर्गा चुरा लिया. फहीमुदिन का यह मुर्गा उनके लिए खास था, क्योंकि उन्होंने इसे अपने बेटे की शादी के लिए सिरनी फातिहा करने की मन्नत के रूप में पाल रखा था. मुर्गे की चोरी से उनका सपना अधूरा रह गया, जिससे वह बेहद दुखी हैं.

इसे भी पढ़ें:  चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 अब भी फरार

मुर्गा चोरी की पुलिस चौकी में नहीं हुई कार्रवाई

फहीमुद्दीन ने इससे पहले रघुनाथपुर चौकी में मुर्गा चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई न होने से निराश होकर अब उसने एसपी कार्यालय में गुहार लगाई है.

इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि शिकायतकर्ता फहीमुदिन और पड़ोसी ताज अहमद के बीच जमीन विवाद को लेकर व्यवहार न्यायालय में केस चल रहा है. रंजिस के चलते शिकायतकर्ता के कच्चे छत को तोड़ कर युवक ताज अहमद ने मुर्गा चोरी की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़ें:  चावल पहली बार हुआ इतना महंगा:12 रुपए तक बढ़े सामान्य चावल के दाम, दाल भी महंगी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles