Advertisment
Uncategorized

जिस पत्नी का अंतिम संस्कार किया…वो जिंदा मिली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गोरखपुर में एक बुजुर्ग ने पत्नी अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन 8 दिन बाद वह झांसी में जिंदा मिली। बुजुर्ग सुमेर की पत्नी फूलमती 8 दिन पहले लापता हो गई थी। 3 दिन बाद एक महिला की लाश मिली। उसका चेहरा काफी कुछ फूलमती से मिलता था।

पुलिस ने शिनाख्त के लिए सुमेर को बुलाया। उसने लाश की पहचान फूलमती के रूप में कर दी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव सुमेर को सौंप दिया। पोस्टमॉर्टम में महिला की हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने फूलमती का मोबाइल फोन ट्रेस किया, तो उसकी लोकेशन झांसी में मिली। वह सुल्तानपुर के शुभम से लगातार बात कर रही थी।

पुलिस ने युवक से महिला के बारे में पूछा तो उसने बताया कि जिसे मरा समझ रहे हो, उसे मैं झांसी लेकर गया था। इसके बाद पुलिस ने फूलमती को बरामद किया।

इसे भी पढ़ें:  Gpay यूजर्स के लिए जरूरी खबर: 4 जून के बाद बंद हो जाएगा Google pay; जानिए वजह

15 जून को फूलमती मायके से निकली, मगर घर नहीं आई
राम सुमेर (60) बताते हैं- मैं बांसगांव के उस्का बाजार में रहता हूं। पत्नी फूलमती (40) का मायका झांसी में है। 15 जून को वह मायके से घर आ रही थी, मगर गोरखपुर नहीं पहुंची। मैंने पत्नी को काफी ढूंढा, लेकिन नहीं मिली। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

जिस महिला की हत्या हुई, उसको अपनी पत्नी बताया
राम सुमेर ने कहा-19 जून को उरुवा बाजार में एक महिला की लाश मिली। लाश के पास शराब की बोतल, चप्पल और अन्य सामान मिले थे। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।

इसे भी पढ़ें:  सामान बेचते समय आई मौत! लूना स्कूटर पर बैठे-बैठे स्ट्रीट वेंडर को आया हार्ट अटैक, लोग घंटों समझते रहे सो रहा है

लग रहा था, रेप के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने मुझे थाने बुलाया। मैंने लाश की पहचान पत्नी फूलमती के रूप में की। शव को घर लाया और अंतिम संस्कार कर दिया।

पोस्टमॉर्टम में महिला की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। इसके बाद गोरखपुर पुलिस ने फूलमती की तलाश शुरू की। उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिया, तो लोकेशन झांसी मिली। वह एक ही नंबर से लगातार बात कर रही थी।

पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस किया, तो सुल्तानपुर में एक युवक का निकला। पुलिस ने फोन कर उस युवक से बात की। उसने बताया- मैं फूलमती को झांसी छोड़कर आया हूं। इसके बाद पुलिस की एक टीम गोरखपुर से 600 किमी दूर झांसी पहुंची। वहां से फूलमती को बरामद कर गोरखपुर लाई।

इसे भी पढ़ें:  आवारा कुत्तों ने 6 साल के मासूम को बुरी तरह नोंचा, अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे ने तोड़ा दम

SP साउथ जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया- ​​​​फूलमती का बयान दर्ज किया गया है। इसके बाद उसके पति के साथ भेज दिया गया। जिस महिला का अंतिम संस्कार किया है, उसकी हत्या की जांच की जा रही है। पुलिस को CCTV फुटेज मिला है, जिसमें संदिग्ध लड़का दिख रहा है। अब नए सिरे से मामले की जांच की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles