Advertisment
Uncategorized

रवीना टंडन पर बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप:पीड़ित का दावा- नशे में चूर थीं एक्ट्रेस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं कि एक्ट्रेस ने शनिवार देर रात मुंबई के बांद्रा उपनगर में तीन लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही एक्ट्रेस और उनके डाइवर पर शराब के नशे में बुजुर्ग महिला से मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पीड़ित के बेटे ने किया दावा  
दरअसल, पीड़ित के बेटे ने यह दावा किया कि घटना शनिवार रात की है और मुंबई के बांद्रा में रिजवी लॉ कॉलेज के पास उनकी मां को रवीना की गाड़ी से चोट लग गई। जिसके बाद रवीना का ड्राइवर गाड़ी से निकला और मेरी मां साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से बहस करने लगा। वहीं उनका ड्राइवर हाथापाई पर उतर आया। इसके बाद रवीना भी गाड़ी से उतरीं और उन लोगों से मारपीट करने लगीं।

इसे भी पढ़ें:  पैर की जगह प्राइवेट पार्ट की सर्जरी:9 साल का लड़का जख्मी हुआ था; मेडिकल ऑफिसर बोले- दिक्कत थी इसलिए ऑपरेशन किया

एक्ट्रेस वीडियो ना शूट करने की कर रही हैं गुजारिश
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रवीना को पीड़ित परिवार और लोकल भीड़ ने घेर लिया है। वहीं एक्ट्रेस वहां मौजूद भीड़ से वीडियो ना शूट करने की भी गुजारिश कर रही हैं और कहती नजर आ रही हैं कि ‘प्लीज मुझे धक्का मत दो.. मुझे मत मारो..।’ तभी पीड़ित महिला की बेटी एक्ट्रेस से कहती दिख रही है कि ‘आपको पूरी रात जेल में बितानी होगी। मेरे नाक से खून बह रहा है।’

फैंस ने किया रिएक्ट
इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस कई तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा कि ”ऐसा लग रहा है, जैसे रवीना पर ये लोग अटैक कर रहे हैं।” वहीं दूसरे ने लिखा कि ”रवीना प्लीज, प्लीज बोल रही हैं, जबकि ये लोग मारो, मारो कर रहे हैं। इनके एक तरफा इंटेंशन क्लियर हैं।” एक अन्य ने लिखा, ”मां और भांजी का सिर तो दिखाओ, जिनका सिर फटने की बात कही है।”

इसे भी पढ़ें:  UPSC चेयरमैन मनोज सोनी का इस्तीफा: कार्यकाल पूरा होने से पांच साल पहले छोड़ा पद, जानें क्या बताई वजह

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles