Advertisment
छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

बलौदाबाजार आगजनी के बाद रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण, पुराने स्वरूप में लौटा संयुक्त जिला कार्यालय

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

विगत दिनों बलौदाबाजार में हुई घटना से संयुक्त जिला कार्यालय को काफी क्षति पहुंची थी। इस क्षति को पूर्ण करते हुए आज रेस्टोरेशन कार्य आज पूर्ण हो गया है। संयुक्त जिला कार्यालय का भवन अब अपने पुराने स्वरूप में लौट आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने व्यापक रणनीति बनाकर इस कार्य को अंजाम दिया है। जिसके तहत लोक निर्माण विभाग ने 24 घंटे कार्य कर इसे पूरा किया है। इसके साथ ही परिसर की सफाई सहित क्षति ग्रस्त जिला पंचायत कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में भी शत प्रतिशत रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रेस्टोरेशन के कार्य पूर्ण होने से कार्यालय में अलग सी चमक दिखाई दे रही है। रेस्टोरेशन कार्य के तहत निर्माण कार्य, पैराफिट, जली हुई एपीसी बोर्ड को हटाना, नया रेलिंग लगाना, पुट्टी के संग रंग रोगन, सीसीटीवी, ब्रांडबैंड, कांच बदलना, एसी, पंखे लगाना, लाइटिंग, जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  CG BREAKING : CRPF जवानों से भरी एंबुलेंस पलटी, 11 जवान समेत 1 ड्राइवर घायल

 रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण, पुराने स्वरूप में लौटा संयुक्त जिला कार्यालय रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण, पुराने स्वरूप में लौटा संयुक्त जिला कार्यालय रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण, पुराने स्वरूप में लौटा संयुक्त जिला कार्यालय

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles