Advertisment
छत्तीसगढ़

ट्रक चालक ने सड़क किनारे बैठे यात्रियों को रौंदा : अमरकंटक की यात्रा कर लौट रहा था साहू परिवार, दो बच्चों की मौत, 13 लोग घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धरसीवां. राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां इलाके में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई. रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर देर रात ट्रक चालक ने जानबूझकर सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं 13 लोग घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक, घटना सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर सिलतरा ओवरब्रिज के ऊपर हुई. धमतरी का साहू परिवार अमरकंटक की यात्रा कर कार से वापस धमतरी की ओर आ रहा था. अचानक गाड़ी में कुछ खराबी आने से साहू परिवार सिक्स लाइन किनारे गाड़ी खड़ी कर सुधार रहा था. सभी यात्री सड़क किनारे बैठे हुए थे, तभी श्री सीमेंट से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रक क्रमांक cg08 ab 8811 के चालक महेंद्र कुमार ने सड़क किनारे की पट्टी पर गाड़ी दौड़ाते हुए सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों को रौंद दिया.

इसे भी पढ़ें:  भू माफिया ने मुर्गा भात खिलाकर किसान की 2 एकड़ जमीन हड़प ली

ट्रक जब्त कर पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार, घायलों का इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही सिलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया. वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इस घटना में मोनिका साहू पिता धर्मेंद्र साहू उम्र 14 वर्ष एवं आराध्य साहू उम्र 12 वर्ष निवासी धमतरी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं प्रार्थना साहू, निशा साहू, निर्मला साहू, धर्मेंद्र साहू, ललित साहू, माही साहू, ओम प्रकाश, गीतांजलि, दीक्षा, रितेश, प्रेरणा एवं चालक नरोत्तम कुल 13 तीर्थ यात्री घायल हो गए. घायलों में कुछ की हालत गंभीर है. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के मेकहारा और निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  RAIPUR : निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली युवती की लाश : पूरी तरह सड़ चुका है शव, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles