Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर डबल मर्डर का खुलासा : आपसी विवाद में बजरंग दल के नेता समेत दो की निर्मम हत्या, 2 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर के चंगोराभांटा में दो युवकों की पत्थर से हमला कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, मृतकों में बजरंग दल के नेता और एक अन्य युवक शामिल हैं. इस हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुछ ही घंटे में मामले का खुलासा कर दिया.

आपसी विवाद बना हत्या का कारण

जानकारी के अनुसार, घटना 30-31 दिसंबर की दरमियानी रात की है. डीडी नगर थाना क्षेत्र के काला पुतला चौक स्थित मैदान में कृष्णा यादव और सचिन बड़ोले बैठे थे. उसी दौरान पास में आग जलाकर बैठे मोहल्ले के 6 युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उन्होंने पत्थरों से हमला कर कृष्णा यादव और सचिन बड़ोले को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना डीडी नगर में धारा 103(2), 3(5) बीएनएस का अपराध दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें:  धान मिसाई के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक की मौत

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले की जांच के लिए एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की विशेष टीम को जिम्मेदारी सौंपी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते और क्राइम ब्रांच के एएसपी संदीप मित्तल के निर्देशन में टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की. लगातार छापेमारी और पूछताछ के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ में आरोपियों ने त्वरित विवाद के चलते पत्थरों से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पत्थरों को भी जब्त कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

खाम सिंह साहू (47 वर्ष), निवासी शिव नगर, चंगोराभाठा.
दुर्गेश साहू (23 वर्ष), निवासी शिव नगर, चंगोराभाठा.
डालेंद्र साहू (18 वर्ष), निवासी साकेत बिहार कॉलोनी.
एवन कुमार साहू (18 वर्ष), निवासी शिव नगर, चंगोराभाठा.
इसके साथ ही दो नाबालिग भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:  सड़क पर मवेशियों का कब्जा : टकराने से व्याख्याता की मौत, लाचार सिस्टम के कारण लोग हो रहे दुर्घटना का शिकार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles