Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

RAIPUR : निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली युवती की लाश : पूरी तरह सड़ चुका है शव, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती की लाश मिली है। युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतका की शिनाख्त करने की कोशिश करने की बात कह रही है। युवती की लाश कलर्स माल स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली है।

शनिवार शाम को कलर्स मॉल के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में लाश मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस तथा फोरेंसिंग एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है। इस वजह से युवती की पहचान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस युवती के कपड़ों की मदद से तथा आसपास के थानों में दर्ज गुम इंसान की मदद से युवती की पहचान करने की बात कह रही है। लाश की स्थिति को देखते हुए पुलिस युवती की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  बृजमोहन अग्रवाल के कुल वोट 10 लाख के पार:चुनाव कार्यालय में काटा केक; विकास उपाध्याय 5 लाख 68 हजार वोट से पीछे

लाश एक सप्ताह से ज्यादा पुरानी बताई  जा रही 

गौरतलब है कि,  जिस जगह युवती की लाश मिली है, वहां भवन निर्माण का काम चल रहा है। ऐसे में वहां काम करने वाले मजदूरों को लाश होने की सूचना नहीं मिल पाना कैसे संभव है। तेज बदबू आने पर निर्माणाधीन भवन में लाश होने की पुलिस को जानकारी मिल पाई।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles