Advertisment
क्राइमदेश- विदेश

कब्र से आ रही थी चीखने की आवाज: पुलिसवाले रह गए दंग, 4 दिन से जिंदा दफन बुजुर्ग को बाहर निकाला, देखें VIDEO

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पूर्वी यूरोपियन गणराज्य मॉल्डोवा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक 62 साल का शख्स 4 दिनों तक कब्र में जिंदा दफन रहा। हत्या की जांच के लिए जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कब्र से बुजुर्ग की दबी-दबी चीखें सुनाई दी तो सभी दंग रह गए। पुलिसवालों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। बुजुर्ग को कब्र से बाहर निकाला गया। साथ ही बुजुर्ग को जिंदा दफन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला बीते बुधवार (15 मई) का है। मॉल्डोवा की पुलिस ने बुजुर्ग के रेस्क्यू का वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित और आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है।

साथ में रहता था 18 साल का रिश्तेदार
दरअसल, उत्तर पश्चिम मॉल्डोवा के उस्तिया में एक बुजुर्ग दंपति अपने मकान में रहते थे। उनके साथ एक 18 साल का रिश्तेदार भी रहता था। पुलिस ने बताया कि सोमवार, 13 मई को महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो महिला का शव घर की फर्श पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर घाव के निशान थे। ऐसा लग रहा है कि मरने से पहले महिला ने संघर्ष किया था।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में शराब दुकान से 20 लाख की लूट
Moldova News
यह वही कब्र है, जिसमें बुजुर्ग को जिंदा दफनाया गया था।

जमीन के नीचे से कराहने की आई आवाज
पुलिस अधिकारियों ने आस-पड़ोस वालों से पूछताछ की तो पता चला कि महिला के साथ उसका पति भी रहता था। लेकिन वह गायब है। इस पर अधिकारियों ने तलाशी शुरू की। जैसे ही अधिकारियों ने सबूत के लिए उसके घर की तलाशी ली, उन्होंने घर के पास जमीन के नीचे से कराहने और मदद के लिए चीखने की आवाजें सुनीं। लोग उस जगह पर पहुंचे जहां से आवाज आ रही थी। खुदाई शुरू की गई। खुदाई के बाद 62 साल के शख्स को एक अस्थायी कब्र से बाहर निकाला गया। उसकी गर्दन और चेहरे पर घाव के निशान थे। जारी पुलिस फुटेज में व्यक्ति को बाहर खींचते हुए दिखाया गया है। वह होश में था।

 

शराब पीते वक्त हुई बहस
अधिकारियों ने तुरंत मृतक के 18 वर्षीय रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। वह अपने ही घर में नशे की हालत में पाया गया था। शुरुआत में उसने पुलिस को भरमाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। उधर, कब्र से बाहर निकाले गए बुजुर्ग ने बताया कि वह और आरोपी रिश्तेदार शनिवार को एक साथ शराब पी रहे थे, तभी उनमें बहस होने लगी। कथित तौर पर युवक ने उन पर चाकू से हमला किया और फिर उसे अस्थायी तहखाने में बंद कर दिया। उसे जिंदा दफना दिया।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में युवती से 2 साल तक दुष्कर्म, बार में मिले थे दोनों, यही से हुई थी दोस्ती, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

बुजुर्ग को दफन करने के बाद महिला को मारा
अधिकारियों का मानना है कि किशोर ने अगले दिन या तो रविवार रात या सोमवार तड़के बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। उसे हिरासत में भेज दिया गया है क्योंकि पुलिस और अभियोजक हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में उसकी जांच जारी रखे हुए हैं। दोषी पाए जाने पर उसे आजीवन कारावास की सज़ा का सामना करना पड़ सकता है। बचाए गए व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक स्थानीय व्यक्ति ने मृतक पीड़िता के बारे में कहा कि वह बहुत ही सभ्य महिला थी, उससे कभी किसी को कोई परेशानी नहीं हुई।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles