Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर में बेटे ने बुजुर्ग मां को मारा चाकू:घर के बंटवारे को लेकर विवाद, बीच-बचाव करने आए छोटे भाई पर भी हमला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर जिले में अधेड़ ने घर का हिस्सा मांगते हुए अपनी बुजुर्ग मां पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए छोटे भाई को भी उसने चाकू मार दिया। इस हमले में उसकी मां और भाई घायल हो गए। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

स्वास्तिक अस्पताल के सामने रहने वाले डेनियल मसीह ने बताया कि, वह घर में अपनी मां सुकृता मसीह के साथ रहता है। वो आपस में तीन भाई हैं और सभी की शादी हो चुकी है। तीनों भाई अलग-अलग रहते हैं। डेनियल फर्नीचर की दुकान करता है। वहीं, उसका बड़ा भाई शैलेश मसीह देवरीडीह में रहता है।

इसे भी पढ़ें:  दुर्गा दर्शन कराने के बहाने 9 साल की मासूम से रेप, जंगल ले जाकर बड़े पापा ने किया दुष्कर्म

हिस्से की मांग कर मां पर किया हमला

उसने बताया कि, गुरुवार को उसका बड़ा भाई शैलेश मसीह देवरीडीह से उसकी मां से मिलने आया। इस दौरान वह मां से मकान के ऊपर के कमरे को देने की मांग करने लगा। उसकी मां ने कहा कि अभी घर का हिस्सा नहीं हुआ है तो वो कैसे दे दे। इस पर शैलेश ने गाली-गलौज करते हुए चाकू निकालकर हमला कर दिया।

छोटे भाई को भी मार दिया चाकू

इस हमले में उसकी मां घायल हो गई। जिसके बाद वह बीच-बचाव करने आया, तब उसके बड़े भाई ने चाकू से हथियार चापड़ लेकर आ गया और फिर डेनियल पर हमला कर दिया। इस हमले में डेनियल के हाथ में चोट लगी है। दोनों मां-बेटे ने अस्पताल में इलाज कराने के बाद घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, 4 घायल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles