Advertisment
Uncategorized

‘बाकी मूर्ख हैं जो रिजर्वेशन करवा रखा है…,’ TT ने बेटिकट पुलिसवाले को ऐसा लताड़ा कि वीडियो इंटरनेट पर छा गया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

चाहे बस हो या ट्रेन, बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है। लेकिन कुछ लोग हैं जो अपनी ‘शक्तियों का गलत’ इस्तेमाल करते हैं। भारतीय रेल से ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें पुलिसकर्मी बेटिकट यात्रा करते नजर आते हैं। ताजा मामला भी ट्रेन का है।

जी हां, ‘राज्यरानी एक्सप्रेस’ ट्रेन जा रही थी। चेयर कार कोच था। टीटी जब टिकट चेक करते समय जब एक पुलिसवाले से टिकट मांगते तो वह कहते हैं कि टिकट नहीं है, जिस पर दोनों में बहस शुरू हो जाती है। इतने में एक और टीटी साहब आ जाते हैं और वह बिना टिकट यात्रा करने वाले पुलिसवाले को जमकर लताड़ते हैं। ‘रेलवे सेवा’ ने बताया कि यह घटना 29.10.2024 की है।

इसे भी पढ़ें:  हेलमेट लगाकर ट्रैक्टर चलाता दिखा युवक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, VIDEO वायरल

पुलिसवाले और टीटी के बीच हो गई बहस

इस वीडियो को X हैंडल @gharkekalesh ने 5 नवंबर 2024 यानी मंगलवार को पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में दावा किया – टिकट कलेक्टर और पुलिसकर्मी के बीच क्लेश हो गया, क्योंकि पुलिस वाला बिना टिकट भारतीय रेल में सफर कर रहा था। इस वीडियो को हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं।

लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए पुलिसकर्मी की आलोचना की है। एक शख्स ने लिखा – पुलिसवालों को लगता है कि वह हर जगह वीआईपी हैं! दूसरे ने लिखा कि नियम सभी के लिए बराबर हैं। तीसरे ने टिप्पणी की – जब तक इस देश में पुलिस ठीक नहीं होती…। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में बताइए।

इसे भी पढ़ें:  भीख मांगने वाले बच्चे के पास iPhone: मोबाइल देख लोगों के उड़े होश

बाकी मुर्ख हैं जो रिजर्वेशन करवा रखा है…

यह वीडियो ‘राज्यरानी एक्सप्रेस’ का बताया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि चियर कार कोच में पुलिसकर्मी सीट पर बैठा हुआ है। टिकट चेकिंग स्टाफ बोलता है कि अरे.. बाकी मूर्ख हैं जो रिजर्वेशन करवा रखा है… आपको बस फ्री में।

तभी दूसरा टीसी आता है और वह हड़काते हुए पुलिसवाले को सीट से उठने को कहता है। वह बार-बार बोलता सुनाई देता है कि बिना टिकट वालों से ऐसे ही बात की जाती है। जबकि पुलिसकर्मी कहता है कि बात कैसे कर रहे हो… एक स्टेशन बाद ही उतरना है…। बाकी आप वीडियो में खुद देख लीजिए।

इसे भी पढ़ें:  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई लड़ेगा चुनाव! दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी की सीट से लड़ाने के लिए खरीदा गया नामांकन पत्र

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles