Advertisment
Uncategorized

राह चलते शख्स से 4 कांस्टेबल ने लिया फोन, रचा ऐसा खेल, लखनऊ तक मचा हड़कंप, चारों हो गए सस्पेंड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात चार सिपाहियों को पार्टी मनाने जाना महंगा पड़ गया. चारों ने पार्टी में जाने के लिए ऐसा खेल रचा, जिसे जानकर सीनियर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए. एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने चारों को सस्पेंड कर दिया है. थाना सिविल लाइन में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है. जांच में सामने आया है कि चारों ने फर्जी आईडी से सिम भी लिया हुआ था. इसी सिम के जरिये पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम में फर्जी सूचना देते थे. फिर मोबाइल बंद कर लेते थे. इस दौरान पीआरवी का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए करते थे.

दरअसल, डायल-112 पर परीक्षितगढ़ में तैनात हेड कॉन्स्टेबल यशपाल सिंह, प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार, ड्राइवर राजन और होमगार्ड सुनील कुमार को 23 अक्टूबर को एक पार्टी में जाना था. चारों ने प्लान बनाया और राह चलते एक व्यक्ति के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को बवाल की सूचना दी. घटनास्थल के नजदीक होने की वजह से इनकी गाड़ी को मौके पर भेजने का आदेश दिया गया. डायल-112 के पुलिसकर्मियों ने विवाद निपटाने की बात कंट्रोल रूम को बताई और पार्टी करने चले गए.

इसे भी पढ़ें:  '10 दिन के भीतर इस्तीफा दो, नहीं तो बाबा सिद्दिकी...' जानें सीएम योगी को धमकी का महाराष्ट्र कनेक्शन

लखनऊ कंट्रोल रूम ने जिस नंबर से झगड़ा होने की सूचना आई थी, उस नंबर पर कॉल करके फीडबैक मांगा. उस व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को बताया कि बवाल तो हुआ ही नहीं है. उसने बताया, ‘वह अपने घर जा रहा था तभी कुछ पुलिसकर्मियों ने फोन में नेटवर्क की दिक्कत बताकर उसका मोबाइल ले लिया था. व्यक्ति ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने कहां और किसको फोन किया, इसकी जानकारी उसे नहीं है.’

पुलिसकर्मियों ने लिया हुआ था फर्जी सिम
कंट्रोल रूम के अधिकारियों भी पूरे मामले को सुनकर दंग रह गए. लखनऊ से एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को घटना की जानकारी दी गई और फीडबैक मांगा गया. जांच में सामने आया कि चारों पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम पर कॉल करके फर्जी सूचना देते थे. इसके बाद एसएसपी ने चारों को सस्पेंड कर दिया. एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया, ‘जांच में सामने आया है कि पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक फर्जी सिम लिया हुआ था. पहले भी कई बार कंट्रोल रूम को फर्जी सूचना उन्होंने दी और पीआरवी से निजी प्रोग्राम में जाते थे.’

इसे भी पढ़ें:  शराब प्रेमियों को 'जोर का झटका: इन 19 शहरों में कल [1 APRIL] से नहीं मिलेगी शराब

इधर, सिटी मेरठ एसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, ‘थाना सिविल लाइंस में 112 प्रभारी की ओर से एक तहरीर दी गई. उन्होंने बताया कुछ पुलिसकर्मियों ने गलत सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी. सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.’

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles