Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल: सबरिया समाज के लिए गेंदा महोत्सव में स्वरोजगार प्रशिक्षण

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। जिले के सबरिया समाज के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने एक अनूठी पहल की है। 11 अक्टूबर को जिला रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम कोड़केल में गेंदा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के लगभग 150 सबरिया समाज के लोगों को शामिल कर गेंदा खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Screenshot 2025 10 09 175653

इस महोत्सव में प्रमुख रूप से विद्याधर पटेल जिन्हें ‘गेंदा वाला’ के नाम से जाना जाता है, बड़ी संख्या में गेंदा खेती करने वाले किसानों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण उपरांत सबरिया समाज के लोग अपने जिले में आकर गेंदा खेती कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  कन्या आश्रम छात्रावास में सिरदर्द और तेज बुखार का अटैक, 1 छात्रा की मौत, दस का ईलाज जारी

Screenshot 2025 10 09 175724

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय का मानना है कि यदि समाज के कमजोर वर्ग को स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर मिलेंगे, तो वे अवैध गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे। उनकी इस पहल का असर जिले में साफ दिखने लगा है और सबरिया समाज के लोग अब अवैध शराब बिक्री से दूरी बनाने का संकल्प ले रहे हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles