Advertisment
क्राइमकवर्धाछत्तीसगढ़हत्या

मां-बाप ने करंट लगाकर बेटे को मार डाला:जुआ-सट्टे की लत और मारपीट से थे परेशान; बोले- बहुत समझाया पर नहीं सुधरा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा में माता-पिता ने बेटे को करंट लगाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि दोनों अपने बेटे के जुआ-सट्टा खेलने की लत और मारपीट से बेहद परेशान थे। इसीलिए दोनों ने करंट लगाया फिर वायर से गला घोंट दिया। वारदात सिटी कोतवाली क्षेत्र के घुघरीकला गांव की है।

जानकारी के मुताबिक राजू राजपूत (35 वर्ष) जुआ-सट्टा खेलने का आदी था। वह घर की संपत्ति को बेचकर रकम जुए-सट्टे में हार कर बरबाद कर रहा था। माता-पिता ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा था।

कवर्धा में इसी झोपड़ी में मां-बाप ने बेटे को करंट लगाकर तड़पा-तड़पाकर मारा।

खेत में खून से सनी लाश मिली

इसे भी पढ़ें:  बलरामपुर में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार:ACB ने 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, चपरासी से एरियर के बदले मांगी थी घूस

ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार सुबह खेत में बनी झोपड़ी में खून से सनी लाश पड़ी मिली थी। इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लाश की पहचान गांव के ही राजू राजपूत (35 वर्ष) के रूप में की गई।

वायर से गला घोंटने की वजह से गले पर गोल निशान बन गया था। चारों ओर से खून बहने के निशान थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।

पुलिस ने मृतक की मां कुमारी राजपूत (50 वर्ष) और पिता जगदीश राजपूत (55 वर्ष ) को गिरफ्तार कर लिया।

करंट का तार उसके गले में लपेट दिया

राजू शादीशुदा था, उसकी 2 बेटियां भी हैं, लेकिन वह कोई काम, धंधा नहीं करता था। उलटा जुआ-सट्टे की लत के चलते परिवार वालों को मारपीट कर परेशान करता था। इससे तंग आकर माता-पिता ने उसकी हत्या करने का इरादा बना लिया।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा : जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ व जुआ पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने हेतु लगातार कार्यवाही

सोमवार रात को उन्होंने घर से बेटे को ट्यूबवेल बनाने के बहाने खेत में बुलाया। बेटा जैसे ही खेत पहुंचा, दोनों करंट प्रवाहित तार उसके गले में लपेट दिया, जिससे वह झुलस गया। उसके गिरने के बाद दोनों ने मिलकर गला भी घोंट दिया।

कवर्धा में मंगलवार सुबह खेत में बनी झोपड़ी में खून से सनी लाश मिली।

कड़ाई से पूछताछ करने पर कबूला जुर्म

कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि गांव में आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान ऐसे सुराग मिले कि परिजन पर शक गहराने लगा था। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता को बुलाकर पूछताछ की। काफी समय तक तो उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म कबूल कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर AIIMS में 6 घंटे बाद भी इलाज के लिए नहीं पहुंचे डॉक्टर, परिजनों का फूटा गुस्सा

इसके बाद पुलिस ने मृतक की मां कुमारी राजपूत (50 वर्ष) और पिता जगदीश राजपूत (55 वर्ष ) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles