Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर AIIMS में 6 घंटे बाद भी इलाज के लिए नहीं पहुंचे डॉक्टर, परिजनों का फूटा गुस्सा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर AIIMS में समय पर इलाज नहीं मिलने पर मरीजों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पेशेंट अमित गौतम 25 साल को सर में तेज दर्द के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि, 6 घंटे बीट जाने के बाद भी अस्पताल में समय पर डॉक्टर इलाज के लिए नहीं पहुंचे।

पूरा मामला AIIMS रायपुर का है। जहां पर मरीज को समय पर इलाज नहीं मिलने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया कि, शाम 6 बजे तक कोई भी न्यूरो सर्जन डॉक्टर इलाज के लिए अस्पताल में नहीं है। विवाद बढ़ता देख आनन-फानन में डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और मरीज का इलाज शुरू किया।

इसे भी पढ़ें:  नवजात शिशुओं की अदला-बदली : खुद का बच्चा लेने से इंकार, साधना पाल रही शबाना का लाल, सरकारी अस्पताल की लापरवाही

वीडियो हुआ वायरल  

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने एम्स प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उनके दोस्त अमित गौतम के सिर की नस फटने के बाद भी 6 घंटे तक अस्पताल में कोई न्यूरोसर्जन डॉक्टर अवेलेबल नहीं था। वहीं एम्स प्रबंधन की लापरवाही को लेकर बनाया वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं इस दौरान अस्पताल में सुविधा नहीं मिलने की शिकायत लेकर अन्य मरीज के परिजन भी हंगामा करने लगे। विवाद बढ़ता देख प्रबंधन में छुट्टी में गए डॉक्टर को बुलाया और मरीज को इलाज के लिए भेजा गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles