Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ व जुआ पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने हेतु लगातार कार्यवाही

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ व जुआ पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। वहीं एक लड़के के द्वारा अवैध रूप से नशीली दवा बेचने की सूचना पर थाना चांपा द्वारा टीम भेजा गया। जहां पुलिस टीम को देखकर एक लड़का भागने के फिराक में था, जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राज सिंह उम्र 22 साल वार्ड क्रमांक 26 जगदल्ला थाना चांपा बताया। जिसके कब्जे से 493 नग नशीली टैबलेट जप्त किया गया। आरोपी से बारीकी से पूछताछ करने पर चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू कुम्हार उम्र 26 वर्ष वार्ड क्रमांक 26 जगदल्ला थाना चांपा से नशीली दवा लेना बताया, पुलिस द्वारा सप्लायर चंद्र प्रकाश के घर दबिश दी गई। चंद्र प्रकाश से नशीली टैबलेट के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस टीम को घुमाता रहा बारीकी से पूछताछ करने पर उसने राज सिंह को टैबलेट बेचना स्वीकार किया। चांपा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव के दिन अफसरों की मौजूदगी में महिला सरपंच ने खाया जहर, पद से किया गया था बर्खास्त

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles