Advertisment
छत्तीसगढ़

नर्स ने 3 महीने की बच्ची को बैक टू बैक लगा दिए दो टीके, तड़प-तड़पकर मासूम ने तोड़ा दम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर जिले में आंगनबाड़ी स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा टीकाकरण में की गई बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिससे एक तीन महीने की मासूम की जान चली गई. आरोप है कि टीकाकरण करने वाली नर्स ने टीकारण के लिए आई 3 महीने की मासूम को नौंवे महीने में लगने वाला टीका लगा दिया.

आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात कर्मी ने मासूम को बैक टू बैक दो टीका लगा दिया

मामला जिले के भानुप्रतापपुर से जुड़ा है, जहां टीकाकरण के बाद तीन महीने की बच्ची ने दम तोड़ दिया. टीकाकरण में बड़ी लापरवाही भानुप्रतापपुर से लगे नेहरूनगर आंगनबाड़ी केंद्र में हुई. बताया जाता है कि आंगनबाड़ी कर्मी ने मासूम को पहले तीन माह में लगने वाला टीका लगाया, फिर उसे 9 माह में लगने वाला टीका लगा दिया गया.

इसे भी पढ़ें:  रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तैयारियां तेज़, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

दूसरा टीका लगाते समय परिजनों ने रोका, नर्स बोली, ‘अरे कुछ नहीं होता’

रिपोर्ट के मुताबिक मृत बच्ची परिजनों के आंगनबाड़ी कर्मी को तीन महीने की मासूम को नौंवे महीने में लगने वाला टीका लगाने से पहले टोका था, लेकिन नर्स ने कुछ नहीं होता कहकर टीका लगा दिया, जिससे कुछ देर बाद मासूम की तबियत बिगड़ गई और उसे शासकीय अस्पताल ले गए. राहत नहीं तो परिजन मासम को धमतरी ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया.

तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा ने कहा कि टीम गठित कर मामले की जांच करेंगे

परिजनों ने मामले की शिकायत भानुप्रतापपुर थाने और एसडीएम भानुप्रतापपुर से की है. भानुप्रतापपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले को जांच में जुट गई है. वहीं, मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. दूसरी ओर तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा ने कहा है कि हम एक टीम गठित कर मामले की जांच करेंगे.

इसे भी पढ़ें:  "जब नियम जनता पर लागू होते हैं, तो क्या शासन स्वयं भी उन्हीं नियमों का पालन करता है?"

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles