Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तैयारियां तेज़, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर | रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने सोमवार को अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संचालित करने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया, जिसमें छाया, पेयजल, शौचालय और रैंप की व्यवस्था शामिल है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों को सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्वाचन के दौरान आईटी एप्लीकेशन्स और मोबाइल एप्स के उपयोग की जानकारी भी दी, ताकि प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सुगम हो सके।

इसे भी पढ़ें:  एक दिन में जब्त किया 2052 कट्टा अवैध धान, कोचियों और बिचौलिए में मचा हड़कंप

प्रशिक्षण सत्र में नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर पुलक भट्टाचार्य ने आदर्श आचरण संहिता के नियमों की बारीकियां बताईं, जबकि यूएस अग्रवाल ने नामांकन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शारदा अग्रवाल ने मीडिया प्रमाणन और अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी) की भूमिका और पेड न्यूज पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही, जनमत सर्वेक्षण और एक्जिट पोल पर प्रतिबंध की भी जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान नौ सत्रों में चुनाव संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी अधिकारियों को दी गई। रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा भी इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  चलती ट्रेन में चढ़ते समय गोंदिया रेलवे स्टेशन में गिरी महिला, RPF स्टॉफ ने बचाई जान… दुर्ग आ रही थी यात्री

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles