Advertisment
छत्तीसगढ़

14 साल के मासूम की नदी किनारे मिली लाश, परिजन सदमें में

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के लवन थाना क्षेत्र से 2 दिन से लापता 14 वर्षीय बालक का शव आज महानदी के किनारे डोंगरीडीह में मिला है. शव बरामद होने के बाद से इलाके मं सनसनी मच गई है. नाबालिग की मौत का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. नाबालिक की हत्या की आशंका जताई जा रही है. बता दें, मृतक निरंजन घृतलहरे के परिजनों ने 2 दिन पहले ही उसकी गुमशूदगी की रिपोर्ट लवन थाना में दर्ज कराई थी. लेकिन उसके मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले में हत्या की आशंका जता रही है और मामले में परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. इस मामले में बलौदा बाजार एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।

इसे भी पढ़ें:  विधायक अनुज शर्मा की गांधीगिरी : महिलाओं को साथ लेकर पहुंच गए शराब कोचिया के घर, ढहाया गया उसका अवैध अहाता

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles