Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बदमाशों ने लाठी-डंडे से दुकानदार को पीटा:जांजगीर-चांपा में दुकान में घुसकर तोड़फोड़; बाइक चोरी की FIR दर्ज कराने पर वारदात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा में शुक्रवार को 10-15 नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकानदार पर हमला कर दिया। दुकान में घुसकर बदमाशों ने उसे लाठी-डंडे से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, यशपाल राठौर की शारदा चौक के पास फाल-सीलिंग के सामान की दुकान है। शुक्रवार दोपहर में कुछ नकाबपोश लोग पहुंचे और गाली-गलौज के बाद उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए तो बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।

जांजगीर चांपा में दुकान में घुसकर दुकानदार को लाठी-डंडे से पीटा
जांजगीर चांपा में दुकान में घुसकर दुकानदार को लाठी-डंडे से पीटा

थाने में शिकायत करने पर किया हमला

इसे भी पढ़ें:  बीए फर्स्ट ईयर के छात्र ने पानी टंकी से लगाई छलांग, हुई दर्दनाक मौत

पुलिस को यशपाल सिंह राठौर ने बताया कि 2 दिन पहले उसने रेलवे स्टेशन के पास बाइक खड़ी की थी। जब वह लौटा तो बाइक नहीं मिली। इस पर रेलवे स्टेशन के चौकीदार गिरधारी राठौर ने बताया कि अमन दुबे के पास गाड़ी है। बताया जा रहा है कि अमन ने गाड़ी चोरी की थी।

यशपाल ने बताया कि जब अमन से बात की तो वह गाड़ी वापस करने में आनाकानी करने लगा। इस पर यशपाल ने थाने में शिकायत कर दी। इसके तीन दिन बाद उसे अमन ने गाड़ी लौटा दी। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर अमन ने ही अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में 10-15 नकाबपोश लोगों ने कृष्णा फाल्स सीलिंग दुकान में घुसकर दुकानदार को लाठी डंडे से पीटा है,
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में 10-15 नकाबपोश लोगों ने कृष्णा फाल्स सीलिंग दुकान में घुसकर दुकानदार को लाठी डंडे से पीटा है,

सिर पर लगे 7 टांके

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर नैला के वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद श्रीमती दुलौरिन चौरसिया ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में प्रवेश किया

यशपाल सिंह राठौर ने बताया कि मारपीट से उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सिर पर 7 टांके लगे हैं। इसके अलावा शरीर के अलग-अलग हिस्सों में भी चोटें आई हैं। दुकान के बाहर भी सामानों को तोड़ा गया है, जिससे उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

मामले में यशपाल ने अमन दुबे के साथ अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। आरोपियों को नहीं पकड़ने पर चक्काजाम और प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

सिटी कोतवाली प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मारपीट करने वालों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व गृहमंत्री की पत्नी का निधन, रायपुर में ली अंतिम सांस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles