Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर: 6 महीने में दूसरी बार बढ़े शराब के दाम, यहां देखें आदेश और रेट लिस्ट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। 6 महीने में दूसरी बार सरकार ने शराब के दामों में वृद्धि की है। जहां अलग-अलग ब्रांड के क्वार्टर(पौवा) की कीमत 40 रुपए तक बढ़ा दी गई है। जम्मू डीलक्स विस्की के क्वॉर्टर में 40 रुपए का इजाफा किया गया है तो वहीं सिंबा एडिशन बीयर का रेट 30 रुपए बढ़ गया है। ये बढ़ी हुई दरें 1 सितंबर से लागू कर दी गई हैं। नए रेट लिस्ट को देखने के बाद आम आदमी में निराशा है। इससे पहले अप्रैल में शराब के दाम बढ़ाए गए थे।

शराब पीने आए अमित यादव के मुताबिक शराब के बोतलों में दाम बढ़ाकर सरकार उन्हें परेशान कर रही है। अब पीने की लत लग चुकी है तो कुछ भी करके पीएंगे। सजीवन जीवन हरदर का कहना था कि वह हर दिन शराब पीता है। शराब की आदत लग गई है तो हर दिन पीना ही पड़ता है, लेकिन सरकार इस तरह दाम बढ़ाती जाएगी तो रोजी मजदूरी करने वाले कैसे करेंगे। सहायक आयुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के मुताबिक 130 रुपए से ऊपर के अंग्रेजी शराब के क्वार्टर, हाफ, बोतल और कुछ बीयर के दाम बढ़ गए हैं। उनका कहना है कि ब्रांड रेट ऑफर नहीं होने के कारण कई ब्रांड के शराब नहीं मिल पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  चौपाटी में पति के साथ प्रेमिका को देख भड़की पत्नी, जमकर हुई मारपीट

इन शराबों के बढ़ाये गए दाम 

जारी आदेश व्हाइट एंड ब्लू, फ्रंटलाइन, विडंसर, रॉयल पैशन, आपटर डार्क, ऑल सीजन, वाइट रैबिट, ब्लैक एंड व्हाइट, 100 पाइपर्स डिलक्स, एसी ब्लैक, डबल ब्लैक के साथ ही जम्मू डिलक्स विस्की के रेट बढ़ाये गए हैं।

नहीं मिल रही ब्रांडेड शराब

रायगढ़ जिले में 36 देशी और विदेशी शराब दुकानें संचालित हो रही हैं। इसमें 17 देशी और 19 विदेशी दुकान हैं, जिसमें कई शराब दुकानों में शौकीनों को उनके मनपसंद ब्रांड की शराब नहीं मिल पाते हैं। जबकि बार में अधिकतर ब्रांड उपलब्ध होने की बात कही जाती है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles