Advertisment
क्राइमगौरेला-पेंड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, तभी अचानक आ धमकी Girlfriend, जमकर हुआ बवाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीते दिनों दुल्हें की पिटाई कर उसे जूते की माला पहनाकर स्वागत किया गया था. इसके बाद अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है. दरअसल, बीते मंगलवार की शाम गौरेला थाना क्षेत्र के तरई गांव में यादव परिवार में लड़की की शादी को लेकर खुशियों का माहौल था. बारातियों के स्वागत के लिए तैयारियां चल रही थीं. इसी बीच बरातियों के पीछे-पीछे दूल्हे की गर्भवती गर्लफ्रेंड भी आ पहुंची. तभी खुशियों का माहौल दुख में बदल गया.

जानकरी के मुताबिक, दूल्हे का नाम अजय यादव है जो कि पेंड्रा का रहने वाला है, मंगलवार की शाम वह अपनी बारात को गाजे-बजे के साथ लेकर तरई गांव पहुंचा था. लेकिन इस दौरान दूल्हे की गर्लफ्रेंड स्वयं बारात के पीछे-पीछे दुल्हन के घर जा पहुंची. उसने दुल्हन के परिवार वालों को बताया कि वह 3 माह से गर्भ से है. यह सुनकर शादी के मंडप में जमकर बवाल हुआ और दुल्हन पक्ष के लोगो ने दूल्हे और बारातियों की पिटाई भी कर दी. बवाल की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने मामला सुलझाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन पक्ष ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दूल्हे को लड़की के जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने को लेकर माफी मांगने के लिए कहा. इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे से कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगवाई.

​​​​​​​गौरेला में बॉयफ्रेंड की शादी में गर्भवती गर्लफ्रेंड के बवाल के बाद दूल्हे ने की उठक-बैठक - Dainik Bhaskar
​​​​​​​गौरेला में बॉयफ्रेंड की शादी में गर्भवती गर्लफ्रेंड के बवाल के बाद दूल्हे ने की उठक-बैठक

दुल्हन पक्ष ने थाने में की शिकायत

दुल्हन पक्ष के लोगों से दूल्हे द्वारा माफी मांगने के बाद उसकी गर्भवती गर्लफ्रेंड स्वयं दूल्हे को अपने साथ वापस ले गई. बैंड-बाजे के साथ आई बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा. नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का कुछ सामान भी जब्त कर लिया है. वहीं अब दुल्हन पक्ष के लोगों ने पूरे घटनाक्रम की गौरेला थाने में शिकायत करते हुए शादी में हुआ खर्च दूल्हे पक्ष से दिलाने की मांग रखी. जिस पर थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें कोर्ट जाने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें:  गणेश विसर्जन के दौरान नाचते-नाचते गिरा 8वीं कक्षा का छात्र, हार्ट अटैक से मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles