Advertisment
छत्तीसगढ़

मजदूरों से भरी ट्रेक्टर पलटी, 20 से अधिक गंभीर, इधर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ के GPM जिले में आज सुबह-सुबह भीषण हादसा हो गया. गौरेला से लगे देवरगांव के करीब एक ट्रेक्टर की ट्रॉली पलट गई, जिससे ट्रॉली में बैठे 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, ट्रॉली में सवार सभी लोग वन उपज इकठ्ठा करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए. घायलों में अधिकतम महिलाएं हैं. फिलहाल सभी का इलाज जारी है और सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

वहीं गौरेला के रानी दुर्गावती चौक में भी बाइक पर सवार पति पत्नी और बच्चे भी हादसे का शिकार हो गए. तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया. वहीं उसकी पत्नी और मासूम बच्चा बाल-बाल बचे. युवक को तत्तकाल जिला अस्पताल में लेजाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बिलासपुर रेफर किया जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles